महाराष्ट्र:  किसान नेता टिकैत 20 को आ रहे हैं अकोला  

Maharashtra: Farmer leader Tikait 20 in Akola
महाराष्ट्र:  किसान नेता टिकैत 20 को आ रहे हैं अकोला  
महाराष्ट्र:  किसान नेता टिकैत 20 को आ रहे हैं अकोला  

डिजिटल डेस्क, अकोला। किसानों के लिए जी का जंजाल बने कृषि कानून की जटिलता एवं इसके परिणामों को लेकर चर्चा करने संयुक्त किसान मोर्चा के नेता चौधरी राकेश टिकैत की एक खुली सभा, किसान महापंचायत आगामी 20 फरवरी को अकोला में आयोजित की गई है। स्थानीय ओपन थिएटर में दोपहर 2  बजे यह सभा होगी। इस सभा में उनके साथ चौधरी युध्दवीर सिंह भी होंगे जो किसानों को सम्बाेधित करेंगे। इस सभा में किसानों की भारी भीड़ जुटने का अनुमान है। किसान महापंचायत का आयोजन ‘शेतकरी जागर मंच’ की ओर से किया गया है। संगठन के समन्वयक प्रशांत गावंडे ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता लेकर यह जानकारी दी है। 

Created On :   13 Feb 2021 2:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story