महाराष्ट्र: मनसे का स्थापना दिवस समारोह रद्द 

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
महाराष्ट्र: मनसे का स्थापना दिवस समारोह रद्द 

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  मनसे की ओर से हर साल 9 मार्च को आयोजित किए जाने वाले पार्टी के स्थापना दिवस समारोह को इस बार कोरोना संकट के चलते रद्द कर दिया गया है। शनिवार को मनसे के नेता नितीन सरदेसाई ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के कारण इस बार पार्टी का स्थापना दिवस समारोह आयोजित नहीं होगा लेकिन स्थापना दिवस पर पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू होगा। सरदेसाई ने कहा कि स्थापना दिवस पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के सोशल मीडिया के जरिए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बारे में अभी फैसला नहीं हुआ है पर पार्टी अध्यक्ष राज सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे।

उन्होंने कहा कि मनसे का सदस्यता अभियान राज्य भर में अलग-अलग जगहों पर होगा। इसके अलावा ऑनलाइन पद्धति से भी सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इससे भीड़ होने का सवाल ही पैदा नहीं होता। सरदेसाई ने कहा कि पार्टी की ओर से हर साल स्थापना दिवस समारोह का आयोजित किया जाता है। जिसमें राज पार्टी के लोगों को संबोधित करते हैं। राज के आने के कारण कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटती है लेकिन कोरोना संकट के कारण इस बार समारोह के आयोजन को रद्द कर दिया गया है। 

Created On :   6 March 2021 1:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story