2019 के लिए सरकारी अवकाश घोषित, सालभर में 21 छुट्टियां

maharashtra government holiday declared from year 2019 with 21 holiday
2019 के लिए सरकारी अवकाश घोषित, सालभर में 21 छुट्टियां
2019 के लिए सरकारी अवकाश घोषित, सालभर में 21 छुट्टियां

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साल 2019 के लिए सरकारी छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। इस साल तीन सरकारी छुट्टियां रविवार को पड़ रही हैं। इसे छोड़ कर सरकारी व अर्ध सरकारी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को कुल 21 छुट्टियां मिलेंगी। पांच सरकारी छुट्टियां शनिवार को पड़ रही हैं। इससे सरकारी कर्मचारी-अधिकारी लगातार दो दिन छुट्टियों का आनंद ले सकेंगे। 

बता दें कि सरकारी अवकाश को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी राजपत्र के अनुसार सरकारी छुट्टियों में 6 दिसंबर को डा भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर सरकारी अवकाश शामिल नहीं है। मंत्रालय कर्मचारी संगठनों सहित कई विधायकों ने 6 दिसंबर को भी सरकारी अवकाश घोषित करने की मांग की थी। फिलहाल इस बारे में  सरकारी विभाग द्वारा फैसला नहीं हो सका है। सूत्रों के अनुसार इससे संबंधित फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय में पड़ी हुई है। 2019 में डा आंबेडकर जयंती, लक्ष्मी पूजन, ईद-ए-मिलाद रविवार को होने के चलते सरकारी अधिकारी-कर्मचारी सरकारी छुट्टी से वंचित रहेंगे। 1 अप्रैल को बैंक कर्मचारियों के लिए छुट्टी रहेगी लेकिन यह सरकारी कर्मचारियों के लिए नहीं लागू होगी।  इस दिन इन्हें काम करना होगा।
    
1. गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी, शनिवार
2.छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती- 19 फरवरी मंगलवार
3.महाशिवरात्रि- 4 मार्च, सोमवार
4.होली -21 मार्च, गुरुवार
5. गुढीपाडवा - 6 अप्रैल, शनिवार
6. रामनवमी - 13 अप्रैल, शनिवार
7. महावीर जयंती - 17 अप्रैल, बुधवार
8. गुड फ्रायडे - 19 अप्रैल, शुक्रवार
9. महाराष्ट्र दिन - 1 मई, बुधवार 
10. बुद्ध पौर्णिमा - 18 मई, शनिवार
11. रमजान ईद - 5 जून, बुधवार
12.बकरी ईद - 12 अगस्त, सोमवार
13. स्वतंत्रता दिवस - 15 अगस्त, गुरुवार
14. पारसी नववर्ष - 17 अगस्त, शनिवार
15.गणेश चतुर्थी - 2 सितंबर, सोमवार
16. मोहर्रम- 10 सितंबर, मंगलवार
17. महात्मा गांधी जयंती- 2 अक्टूबर, बुधवार
18.दशहरा - 8 अक्टूबर, मंगलवार 
19. दीपावली (बलिप्रतिपदा)- 28 अक्टूबर,सोमवार 
20.गुरुनानक जयंती - 12 नवंबर,मंगलवार 
21. क्रिसमस – 25 दिसंबर, सोमवार 

रविवार को आने वाली छुट्टियां
1.    आंबेडकर जयंती-14 अप्रैल, रविवार
2.    लक्ष्मी पूजन- 27 अक्टूबर, रविवार 
3.    ईद-ए-मिलाद- 10 नवंबर, रविवार  
   सरकारी  


 

Created On :   8 Dec 2018 5:45 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story