- Home
- /
- टिकटॉक पर पाबंदी लगाए महाराष्ट्र...
टिकटॉक पर पाबंदी लगाए महाराष्ट्र सरकारः आठवले

By - Bhaskar Hindi |20 Jun 2020 12:12 PM IST
टिकटॉक पर पाबंदी लगाए महाराष्ट्र सरकारः आठवले
डिजिटल डेस्क, मुंबई। केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास आठवले ने महाराष्ट्र सरकार से चीनी एप टिकटॉक पर पाबंदी लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भारत में 15 करोड़ लोग इस चीनी मोबाFल एप का इस्तेमाल करते हैं। इससे चीन को करोड़ों रुपयों का फायदा होता है। उन्होंने भारत के लोगों से चीनी एप का इस्तेमाल न करने की अपील की है। आठवले ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा तलेगांव में चीनी कंपनी के कारखाना लगाने के लिए हुए करार को रद्द करने की मांग की है।
Created On :   20 Jun 2020 5:42 PM IST
Next Story