महाराष्ट्र सरकार बहुत समय तक नहीं रहेगी

Maharashtra government will not last long
महाराष्ट्र सरकार बहुत समय तक नहीं रहेगी
महाराष्ट्र सरकार बहुत समय तक नहीं रहेगी

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी. टी. राव  प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार नागपुर पहुंचे। श्री राव ने कहा कि महाराष्ट्र की सरकार बहुत ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। वह नागरिकों की अल्पकालीन साथीदार है। रेशमबाग में डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर के दर्शन करने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए सी.टी. राव ने कहा कि संघ स्थल प्रेरणास्थान है। नई जिम्मेदारी आने के बाद सर्वप्रथम प्रेरणास्थल के दर्शन लेने के लिए नागपुर पहुंचा। 

काम कर के दिखाए सरकार
राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नंबर गेम के आधार पर कितने दिन सरकार कायम रहेगी। केवल संख्या बल पर्याप्त नहीं है, जनता का विश्वास भी आवश्यक है। गुरुवार को चुनाव के नतीजे हैं। इसमें से सरकार को अपने अस्तित्व का संकेत मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महाराष्ट्र दौरे का सत्तापक्ष द्वारा विरोध करने के सवाल पर श्री राव ने चुनौती देते हुए  कहा कि आंदोलन और आरोप करने की बजाए सरकार को उनके जैसा काम करके दिखाना चाहिए। गोहत्या प्रतिबंधक कानून और लव जिहाद विरोधी कानून पर उन्होंने कहा कि फिलहाल महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार नहीं है। सरकार आने के बाद उत्तर प्रदेश पैटर्न पर दोनों कानून पर विचार करेंगे।

Created On :   3 Dec 2020 3:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story