महाराष्ट्र सरकार ने वापस ले ली मुंबई-पुणे को मिली छूट

Maharashtra government withdraws Mumbai-Pune exemption
महाराष्ट्र सरकार ने वापस ले ली मुंबई-पुणे को मिली छूट
महाराष्ट्र सरकार ने वापस ले ली मुंबई-पुणे को मिली छूट

 डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में दी गई कुछ शिथिलता को मुंबई और पुणे क्षेत्र के लिए रद्द कर दिया है। मंगलवार को राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में संशोधित अधिसूचना जारी की गई। इसके अनुसार मुंबई और पुणे में ई कॉमर्स कंपनियों को इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के परिवहन करने की सुविधा को रद्द कर दी गई है। ई-कॉमर्स कंपनियों को केवल खाद्य, जीवनावश्यक वस्तुओं और चिकित्सा उपकरण के परिवहन की अनुमति होगी। 

मुंबई और पुणे में मिठाई और फरसाण, कन्फेक्शनरी दुकानेंपहले के आदेश की तरह बंद रहेंगी। निर्माण कार्य भी बंद रहेगा। वहीं आईटी कंपनियों को कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम (घर से काम) करना होगा। सरकार की ओर से दी गई शिथिलता के बाद दोनों महानगरों में जगह-जगह भीड़ जटने और सड़कों पर वाहनों के कतार नजर आने लगे थे। इस पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को नाराजगी जताते हुए नागरिकों को चेतावनी दी थी। इसके एक दिन बाद सरकार ने मुंबई और पुणे क्षेत्र के लिए दी गई छूट को रद्द कर दिया है। मुख्यमंत्री ने मुंबई और पुणे में लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है।

Created On :   21 April 2020 2:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story