महाराष्ट्र की शिक्षिकाओं को पुरस्कार देने पर खर्च होंगे 1 करोड़ 81 लाख

महाराष्ट्र की शिक्षिकाओं को पुरस्कार देने पर खर्च होंगे 1 करोड़ 81 लाख
महाराष्ट्र की शिक्षिकाओं को पुरस्कार देने पर खर्च होंगे 1 करोड़ 81 लाख

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षिकाओं को पुरस्कार देने के लिए 1 करोड़ 81 लाख 50 हजार रुपए खर्च होंगे। सरकार ने साल 2018-19 में प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षिकाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार, सावित्रीबाई फुले आदर्श स्त्री शिक्षिका पुरस्कार और आदिवासी क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाली शिक्षिकाओं को राज्य पुरस्कार के लिए धन राशि मंजूर की गई है। प्रदेश सरकार के स्कूली शिक्षा विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है।

इसके अनुसार महिला व लड़कियों की शिक्षा के लिए विशेष उल्लेखनीय काम करने वाले शिक्षिकाओं को महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले आदर्श स्त्री शिक्षिका पुरस्कार और राज्य में शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाली शिक्षिकाओं को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। स्कूली शिक्षा विभाग के माध्यम से शिक्षिकाओं को पुरस्कार वितरण किया जाता है। इसके लिए सरकार की तरफ से हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर विशेष समारोह आयोजित किया जाता है। इस लगने वाले खर्च की राशि को सरकार ने मंजूर किया है।

Created On :   19 Aug 2018 6:23 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story