Coronavirus: महाराष्ट्र में फिर बढ़ा कोरोना का कहर, चार महीनों बाद सबसे ज्यादा केस सामने आए

Maharashtra logs 8,807 new Covid infections – sharpest rise in 4 months
Coronavirus: महाराष्ट्र में फिर बढ़ा कोरोना का कहर, चार महीनों बाद सबसे ज्यादा केस सामने आए
Coronavirus: महाराष्ट्र में फिर बढ़ा कोरोना का कहर, चार महीनों बाद सबसे ज्यादा केस सामने आए

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर का संकट मंडरा रहा है। बुधवार के दिन एक बार फिर कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी गई। राज्य में बुधवार को 8,807 संक्रमितों की पहचान हुई। 2,772 मरीज ठीक हुए और 80 की मौत हो गई। 

यह 18 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा आंकड़ा है। तब 9,060 मरीजों की पहचान हुई थी। अब तक 21.21 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, इनमें 20.08 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 51,937 ने इस महामारी से जान गंवाई है। 59,358 का इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की बात करे तो 119 दिन बाद 1 हजार से अधिक कोरोना मामले पाए गए हैं। मुंबई में बुधवार को 1167 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि कोरोना के कारण चार लोगों की जान चली गई। मुंबई में 23 फरवरी के दिन 643 नए कोरोना मामले पाए गए थे। इससे पहले 22 फरवरी के दिन 760, 21 फरवरी के दिन 921 मामले और 20 फरवरी के दिन 897 नए कोरोना मामले पाए गए थे।

महाराष्ट्र में पिछले सात दिनों में आए कोरोना मामलों पर नजर डाले तो, 24 फरवरी को- 8807 (80 मौत), 23 फरवरी को- 6218 (51 मौत), 22 फरवरी को- 5210 (18 मौत), 21 फरवरी को- 6971 (35 मौत), 20 फरवरी को- 6281 (40 मौत), 19 फरवरी को- 6112 (44 मौत), 18 फरवरी- 5427 (38 मौत) मामले सामने आए हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए मंत्रालय में काम करने वाले विभागों के लिए एक पत्र जारी किया है। कोरोना के मद्देनजर संबंधित विभाग के सचिवों को कर्मचारियों की उपस्थिति के बारे में फैसला लेने के लिए कहा गया है और विकल्प सुझाए गए हैं कि कि मंत्रालय में भीड़ कम करने के लिए कर्मचारियों को अल्टरनेट दिन बुलाएं, या हफ्ते में 3 दिन बुलाएं या एक-एक हफ्ते की शिफ्ट में बुलाएं।

Created On :   24 Feb 2021 6:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story