महाराष्ट्र पुलिस में होगी 12538 पदों पर भर्ती -देशमुख

Maharashtra Police will be recruited for 12538 posts - Deshmukh
महाराष्ट्र पुलिस में होगी 12538 पदों पर भर्ती -देशमुख
महाराष्ट्र पुलिस में होगी 12538 पदों पर भर्ती -देशमुख

डिजिटल डेस्क,मुंबई। कोरोना संकट के बीच युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य में पुलिस विभाग के 12 हजार 538 पदों पर भर्ती की जाएगी। राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरु होगी और दिसंबर के अंत यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।  शनिवार को इस संदर्भ में देशमुख ने मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। देशमुख ने कहा कि कोरोना संकट में पुलिस की भूमिका बहुत अच्छी रही है। राज्य में कानून-व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस के रिक्त पदों को भरने की जरुरत है। इसलिए सिपाही के 100 फीसदी पद भरे जाएंगे। वर्ष 2019 में सिपाही के रिक्त 5297 पद और 2020 में सेनानिवृत, पदोन्नतf, इस्तीफे से रिक्त हुए पुलिस सिपाही, पुलिस सिपाही चालक, सशस्त्र पुलिस सिपाही के 6726 पदों के अलावा मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के लिए सृजित 975 पदों सहित कुल 12538 पदों के लिए भर्ती होगी। 

2019 में आवेदन करने वालों को मिलेगा मौका
वर्ष 2019 में पुलिस भर्ती के लिए जिन्होंने महा आईटी वेबसाइट के माध्यम से आवेदन किया था, उस पर भी कार्यवाही होगी। देशमुख ने कहा कि पुलिस सिपाही भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा, शारीरिक टेस्ट, कागजातों की छानबीन जैसी प्रक्रिया लंबे समय तक चलती रहती है। इस लिए हमारी कोशिश है कि एक भर्ती प्रक्रिया में ज्यादा से ज्यादा पदों के लिए भर्ती की जाए। 
 

Created On :   18 July 2020 11:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story