महाराष्ट्र :   देवलाली कैम्प में  पथराव, दो पुलिस कर्मी घायल

Maharashtra: stone pelting at Devlali camp, two police personnel injured
महाराष्ट्र :   देवलाली कैम्प में  पथराव, दो पुलिस कर्मी घायल
महाराष्ट्र :   देवलाली कैम्प में  पथराव, दो पुलिस कर्मी घायल

डिजिटल डेस्क, देवलाली कैम्प । देवलाली कैम्प में शिवजयंती उत्साह संपन्न होने के बाद चारणवाडी निवासी कुछ असमाजिकतत्वों ने भीड़ को तितर- बितर करने के लिये पहुंचे पुलिस कर्मियों पर पथराव कर दिया।  इसमें पुलिस कर्मी मनोहर साहेबराव सालुंखे और पुलिस नाईक पंढरीनाथ सोपान आहेर गंभीर रूप से घायल हो गए।  सिर पर चोट आई।   मामले में देवलाली कैम्प पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। घटना के दौरान संसरी स्थित चारणवाडी निवासी एक व्यक्ति के साथ विवाद होने के बाद वह पुलिस थाने में शिकायत करने के लिये पहुंचा था। दरम्यान  चारणवाडी निवासी सोनू जाधव हाथों में पत्थर लेेकर पहुंचा। जिसने पुलिस पर पथराव किया। दोनों पुलिस कर्मीयों पर कान्टोमेंट अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने भीड को तितरबितर किया।

पथराव करने के मामले में पुलिस ने चारणवाडी से शंकर सुरेश देवकर, श्रावण माने, रोहित कुसमाडे,दीपक नलावडे, गुंडाप्पा देवकर को जांच के लिये हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  भादंवि की धारा 307, 353 332, 333 ,141, 143,147 148,149, 120 ब व महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 135 के अनुसार प्रकरण दर्ज किया है। 

 

Created On :   20 Feb 2021 1:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story