महाराष्ट्र: मुंबई सहित कई इलाकों के तापमान में गिरावट, नागपुर में भी पारा गिरा

Maharashtra: Temperature drop in many areas including Mumbai
महाराष्ट्र: मुंबई सहित कई इलाकों के तापमान में गिरावट, नागपुर में भी पारा गिरा
महाराष्ट्र: मुंबई सहित कई इलाकों के तापमान में गिरावट, नागपुर में भी पारा गिरा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रविवार सुबह ठंड महसूस हुई, जिसके बाद धूप अच्छी लगने लगी। कई दिनों के गर्म मौसम के बाद मुंबई में शनिवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है जिसे सर्दी की शुरूआत के तौर पर देखा जा सकता है।भारत मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि चक्रवातों एवं बंगाल की खाड़ी में गंभीर दबाब के क्षेत्रों के कारण प्रदेश में सर्दी आने में देरी हुयी है। अधिकारी ने बताया कि गंभीर दबाव के क्षेत्रों के कमजोर होने के साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिररावट दर्ज की गयी है। महाराष्ट्र में यह सर्दी के मौसम की शुरूआत हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार मुंबई के सांताक्रुज ऑब्जर्वेट्री ने शनिवार को न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम न्यूनताम तापमान है। यह सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम है । उन्होने बताया कि प्रदेश के परभणी मंी तापमान में सबसे अधिक कमी दर्ज की गयी जहां यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है । प्रदेश में रबी फसल के लिए सर्दी का मौसम अच्छा माना जाता है। इन फसलों में ज्वार, गेहूं एवं हरा चना शामिल है। इसके अलावा आम के पेड़ों में फूल खिलने की भी शुरूआत होती है। एक कृषि विशेषज्ञ ने बताया कि आम के पेड़ों में अच्छे तरीके से फूल खिलने के लिये तापमान में गिरावट आवश्यक है।

तीन दिन से रात का पारा 12 डिग्री पर स्थिर, इसलिए राहत

नागपुर में भी गुलाबी सर्दी असर दिखाने लगी है। तीन दिन से रात का पारा 12 डिग्री सेल्सियस पर टिका हुआ है, इस कारण शाम होते ही हवा में चुभन महसूस होने लगी है। दिन और रात के तापमान में 19.3 डिग्री सेल्सियस का अंतर बना हुआ है। फिलहाल, दिन में खिली धूप के कारण सर्दी से राहत है। हालांकि दिन के तापमान में फिलहाल गिरावट के आसार नहीं।  

तापमान  

शनिवार को 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त होने से न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम है।  

तीन दिन का तापमान

दिनांक     न्यूनतम  

3 दिसंबर     12.6
4 दिसंबर     12.1
5 दिसंबर     12.4
 

Created On :   5 Dec 2020 2:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story