उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बेटियों के विवाह के लिए महाराष्ट्र में भी मिलेगी मदद

Maharashtra will also get help for the marriage of daughters on the lines of Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बेटियों के विवाह के लिए महाराष्ट्र में भी मिलेगी मदद
लिंग अनुपात बढ़ाने दूसरे राज्यों की नीतियों का होगा अध्ययन  उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बेटियों के विवाह के लिए महाराष्ट्र में भी मिलेगी मदद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। जिन राज्यों में लड़कों के मुकाबले लड़कियों का औसत ज्यादा है वहां से जानकारी मंगाकर उनकी नीतियो का अध्ययन किया जाएगा और राज्य में उसके मुताबिक कदम उठाने की कोशिश की जाएगी। साथ ही राज्य सरकार उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बेटियों की शादी के लिए आर्थिक मदद देने पर भी विचार करेगी। बेटियों के पैदा होने पर आर्थिक मदद देने पर भी विचार किया जाएगा।बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने विधानसभा में यह जानकारी दी। प्रश्नकाल के दौरान शिवसेना के तानाजी सावंत, भाजपा की भारती लवेकर, हरिभाऊ बागडे, कांग्रेस के नाना पटोले आदि सदस्यों के सवाल के जवाब में मंत्री टोपे ने बताया कि 2016 में राज्य में एक हजार लड़कों के मुकाबले 874 लड़कियां थीं जो साल 2019 तक प्रतिहजार बढ़कर 913 तक पहुंच गईं हैं। इसे एक हजार लड़कों पर एक हजार लड़कियों की आदर्श स्थिति तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीसीपीएनडीटी कानून पर कड़ाई से अमल किया जा रहा है। 

एक-एक बेटियों से खुश हैं शरद पवार- देवेंद्र फडणवीस
20 जनवरी से 28 फरवरी के बीच स्टेट सुपरवाइजरी बोर्ड ने 10372 सोनोग्राफी सेंटरों की जांच की है। गड़बड़ी मिलने के बाद 181 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तीन मशीने सील की गई हैं। 5927 एमटीपी की भी जांच की गई है जिनमें से 73 को अनियमितता सामने आने पर नोटिस दिया गया है। 15 सेंटर बंद कर दिए गए हैं। साथ ही टोपे ने कहा कि मानसिकता, खर्च और पुरुष प्रधान समाज के चलते ज्यादा समस्या है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एक बच्चे के जन्म के बाद दूसरा बच्चा क्यों चाहिए। शरद पवार और देवेंद्र फडणवीस की एक-एक बेटियां हैं और वे खुश हैं।

चंद्रपुर में लड़कों के मुकाबले ज्यादा लड़कियों का जन्म
पिछले पांच सालों में चंद्रपुर जिले में  1000 लड़कों पर 1025 लड़कियों का जन्म हुआ है जिससे पता चलता है कि जिले में लड़कियों की जन्मदर ज्यादा है। कांग्रेस की प्रतिभा धानोरकर द्वारा विधानसभा में पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री यशोमति ठाकुर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय परिवार कल्याण सर्वेक्षण के आंकड़ों के मुताबिक 2019-20 में चंद्रपुर जिले में एक हजार पुरुषों के मुकाबले 974 महिलाएं थीं।
 

Created On :   23 March 2022 7:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story