कर्नाटक के बांधों में आरटीडीएएस प्रणाली लगने से महाराष्ट्र को होगा फायदा - पाटील   

Maharashtra will benefit by installing RTDAS system in Karnataka dams - Patil
कर्नाटक के बांधों में आरटीडीएएस प्रणाली लगने से महाराष्ट्र को होगा फायदा - पाटील   
कर्नाटक के बांधों में आरटीडीएएस प्रणाली लगने से महाराष्ट्र को होगा फायदा - पाटील   

डिजिटल डेस्क,मुंबई। राज्य के जलसंसाधन मंत्री जयंत पाटील ने कहा कि कर्नाटक सरकार ने बांध के जलस्तर की निगरानी के लिए अलमट्टी और नारायणपुर बांध पर रियल टाइम डाटा एक्विजिशन सिस्टम (आरटीडीएएस) लगाने का फैसला किया है। जिससे प्रदेश के कोल्हापुर और सांगली में संभावित बाढ़ के नियंत्रण के लिए मदद मिल सकेगी। शनिवार को पाटील ने बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के साथ पश्चिम महाराष्ट्र के संभावित बाढ़ की स्थिति के दौरान बेहतर जल प्रबंधन को लेकर बैठक की।

पत्रकारों से बातचीत में पाटील ने कहा कि महाराष्ट्र में कृष्णा नदी घाटी में आरटीडीएएस प्रणाली लगाया जा चुका है। इस प्रणाली का विस्तार अब कर्नाटक के अलमट्टी और नारायणपुर बांध तक किया जाएगा। इससे अलमट्टी बांध के स्तर पर नियंत्रण करना संभव होगा। बांध का पानी छोड़ने के लिए फैसला लेने में आसानी होगी। पाटील ने कहा कि मुझे विश्वास है कि पश्चिम महाराष्ट्र के संभावित बाढ़ की स्थिति में दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय होगा। इससे पहले साल 2019 में कोल्हापुर और सांगली में बाढ़ आई थी। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने बाढ़ के लिए कर्नाटक सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। 
 

Created On :   19 Jun 2021 2:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story