इंदौर में सांसद साध्वी प्रज्ञा का विरोध,पोस्टर में बताया 'हिंसा की पुजारन'

Mahatma gandhi 150th birth anniversary indore pragya thakur poster call her violence praiser
इंदौर में सांसद साध्वी प्रज्ञा का विरोध,पोस्टर में बताया 'हिंसा की पुजारन'
इंदौर में सांसद साध्वी प्रज्ञा का विरोध,पोस्टर में बताया 'हिंसा की पुजारन'

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में गोडसे का समर्थन करने वाली भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का विरोध हुआ है। गांधी जयंती के मौके पर साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ पोस्टर लगाया गया । जिसमें उन्हें "हिंसा का पुजारन" बताया गया है। पोस्टर में महात्मा गांधी की फोटो भी है जिसके नीचे "अहिंसा के पुजारी" लिखा हुआ है। 

विवादित पोस्टर इंदौर शहर के रीगल चौराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने लगा। पोस्टर में नीचे विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी के नाम और उनकी तस्वीरें भी हैं। पोस्टर में लिखा,गोडसे को मानने वाली पार्टी क्या कभी प्रज्ञा ठाकुर को भाजपा से निकालेगी? गांधी जयंती पर ढकोसला करने आने वाले भाजपाई जवाब दें?राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहें। 

पोस्टर की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता ने मौके पर पहुंच कर पोस्टर को हटा दिया। बता दें पोस्टर जहां लगा वहां पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, गृहमंत्री बाला बच्चन और तुलसी सिलावट समेत कई कांग्रेस नेताओं ने गांधी जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित भी किया। 

Created On :   2 Oct 2019 1:39 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story