इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग पर जोर- महावितरण शहर में बनाएगी 10 व्हीकल चार्जिंग स्टेशन

Mahavitaran has decided to make 10 auto charging stations in the city
इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग पर जोर- महावितरण शहर में बनाएगी 10 व्हीकल चार्जिंग स्टेशन
इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग पर जोर- महावितरण शहर में बनाएगी 10 व्हीकल चार्जिंग स्टेशन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भारत सरकार के विद्युत चलित वाहनों पर जोर देने की नीति को ध्यान में रख महावितरण ने प्रदेश में 500 वाहन चार्जिंग स्टेशन बनाने का निर्णय लिया है। महाराष्ट शासन ने भी इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रोत्साहन नीति 2018 बनाई है। इसके एक भाग में व्हीकल चार्जिंग स्टेशन भी है।  महावितरण पहले चरण में 50 वाहन चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण करेगी। इनमें से 10 चार्जिंग स्टेशन नागपुर में बनेंगे। इसके अलावा मुंबई में 4, ठाणे में 6, नवी मुंबई में 4, पनवेल में 4, पुणे में 10 तथा मुंबई पुणे राजमार्ग पर 12 चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं तथा 1 सप्ताह में कार्यादेश जारी कर दिए जाएंगे।

रात में चार्जिंग करने पर छूट
नागपुर में अमरावती रोड उपकेंद्र तथा पुणे में पराडीगम उपकेंद्र में एक-एक फास्ट डीसी चार्जिंग केंद्र तैयार कर लिया गया है। इन्हें जल्दी ही आमजन के लिए खोला जाएगा। एक विद्युत चार्जिंग सेंटर बनाने में महावितरण को करीब 2 लाख 50 हजार रुपए का खर्च आएगा। विद्युत चार्जिंग केंद्र महावितरण के उपकेंद्रों में पड़ी अतिरिक्त जमीन पर लगाए जाएंगे। ये केंद्र फास्ट डीसी केंद्र होंगे। इससे एक वाहन को पूरी चार्जिंग देने के लिए 45 मिनट से 1 घंटे का समय लगेगा। चार्जिंग 6 रुपए प्रति यूनिट की दर से की जाएगी। रात्रि 11 बजे से सुबह 6 बजे के बीच चार्जिंग कराने पर प्रति यूनिट 1 रुपए 50 पैसे की छूट भी वाहन चालकों को दी जाएगी।

सात दिन में पूरी करें मांग अन्यथा मुंडन आंदोलन
मनपा में कनक रिर्सोसेस कंपनी अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी विगत अनेक साल से न्यूनतम वेतन में फर्क को दूर करने की मांग बुलंद कर रहे है। लेकिन हर बार प्रशासन द्वारा आश्वासन देकर इन्हें शांत कराया जाता है। नागपुर शहर अंसगठित कामगार कांग्रेस के अध्यक्ष युगल विदावत ने अतिरिक्त आयुक्त को इन कर्मचारियों की मांगों का निवेदन सौंपते हुए कहा कि, 7 दिन में इन मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो महाराष्ट्र सरकार के न्यूनतम वेतन में बढ़े हुए महंगाई भत्ते का परिपत्रक की शव यात्रा निकालकर मुंडन आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर दुर्गा लाहोरी, बाबा भैया, तीर्थराज नेताम, सोनू शाहू, विजय पाटील, शहबाज खान, मनोज चौके, सचिन उईके, प्रवीण चौधरी आदि उपस्थित थे।

Created On :   20 Sept 2018 12:16 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story