महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष १८ आयेगीं पन्ना

Mahila Congress state president 18 will come to Panna
महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष १८ आयेगीं पन्ना
पन्ना महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष १८ आयेगीं पन्ना

डिजिटल डेस्क,पन्ना। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल दो दिवसीय दौरे पर पन्ना पहुंच रही हैं। श्रीमती पटेल 18 मार्च को दोपहर 11 बजे से इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित एवरशाइन गार्डन के सभागार में जिला महिला कांग्रेस के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करेगी तत्पश्चात नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र का वितरण भी किया जाएगा। जिला सम्मेलन के उपरांत दोपहर 2 बजे से स्थानीय पत्रकारों से चर्चा करेंगी। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती जीरा बाई पटेल ने जिले की सभी महिला कांग्रेस की पदाधिकारी व कार्यकर्ता, कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती पटेल 17 मार्च को रात पन्ना पहुंचकर विश्राम भी करेंगी। 

Created On :   17 March 2023 5:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story