- Home
- /
- हाजिरी लगाकर गायब हो जाते हैं मैहर...
हाजिरी लगाकर गायब हो जाते हैं मैहर नगर पालिका के कर्मचारी

By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 10:49 AM IST
हाजिरी लगाकर गायब हो जाते हैं मैहर नगर पालिका के कर्मचारी
डिजिटल डेस्क, सतना। जिले की मैहर नगर पालिका में सोमवार को उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब कार्यालय पहुंचे भाजपा पार्षदों को कोई भी कर्मचारी अधिकारी वहां मौजूद नही मिला। दफ्तर सूना पड़ा था और रजिस्टर पर सरकारी मुलाजिमों के दस्तखत भी थे।
सभी चेम्बर और टेबिलें खाली थीं। यहां तक कि यह बताने वाला भी कोई नहीं था कि यह स्थिति आखिर क्यों है। पार्षदों ने इसी बात पर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। प्रभारी सीएमओ से जब उन्होंने सवाल किए तो उन्होंने भी पल्ला झाड़ लिया। उधर, अपने काम लेकर नगर पालिका पहुंची जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Created On :   3 July 2017 9:04 PM IST
Next Story