यातायात प्रबंधन के पुख्ता बंदोबस्त करें -एडीजी श्री सागर यातायात प्रबंधन की राज्य स्तरीय वर्चुअली समीक्षा!

Make solid arrangements for traffic management - ADG Shri Sagar State level virtual review of traffic management!
यातायात प्रबंधन के पुख्ता बंदोबस्त करें -एडीजी श्री सागर यातायात प्रबंधन की राज्य स्तरीय वर्चुअली समीक्षा!
यातायात प्रबंधन के पुख्ता बंदोबस्त करें -एडीजी श्री सागर यातायात प्रबंधन की राज्य स्तरीय वर्चुअली समीक्षा!

डिजिटल डेस्क | उज्जैन सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार पुलिस प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री डी.सी. सागर ने गत दिवस यातायात प्रबंधन के लिए राज्य स्तरीय समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश के सभी 52 जिलों की यातायात संबंधी वर्चुअली समीक्षा की। श्री सागर ने यातायात प्रबंधन के लिए पुख्ता बंदोबस्त करने के निर्देश दिए। एडीजी श्री सागर ने यातायात प्रबंधन के 12 मुख्य बिंदुओं का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन नहीं वालों के विरुद्ध अनिवार्य रूप से चालानी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। श्री सागर ने कहा कि जब तक यातायात प्रबंधन का पुख्ता बंदोबस्त नहीं होगा तब तक सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उपाय कारगर साबित नहीं होंगे।

यातायात प्रबंधन के लिए जिलों की समीक्षा में बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट वाहन चालन , ओवर स्पीड, ओवरलोडिंग माल तथा सवारी, शराब पीकर वाहन चलाना, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना जैसे कुल 12 शीर्षो को शामिल किया गया। एडीजी श्री सागर ने प्रदेश के सभी जिलों में यातायात प्रबंधन के अंतर्गत आने वाले प्रमुख बिंदुओं के आधार पर की जा रही चालानी कार्यवाहियों की समीक्षा की। उन्होंने जिलों को ताकीद किया कि यातायात प्रबंधन के मुख्य बिंदुओं के पालन के लिए अभियान चलाएँ। एडीजी श्री सागर ने इंदौर, भोपाल तथा जबलपुर में सर्वाधिक चालानी कार्यवाही कर लोगों को जागरूक करने के प्रयास की सराहना की। उन्होंने उमरिया, निवाड़ी, शयोपुर तथा अनूपपुर में चालानी कार्यवाही को बढ़ाने के निर्देश दिए। समीक्षा में पीटीआरआई एआईजी श्री प्रतिपाल सिंह, निरीक्षक श्रीमती प्रज्ञा आर्य तथा आरक्षक श्री महेश चौधरी ने यातायात संबंधी प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए।

Created On :   19 July 2021 8:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story