- Home
- /
- कुपोषित बच्चों और धात्री महिलाओं को...
कुपोषित बच्चों और धात्री महिलाओं को नहीं मिल रहा पोषण

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। प्रदेश स्तर पर पूरक पोषण आहार के टेंडर को लेकर चल रही रस्साकसी से जिले के हालात बिगड़ गए हैं। अप्रैल की सप्लाई प्रदेश स्तर से नहीं की गई। इधर, मार्च की सप्लाई का जो पूरक पोषण आहार अधिकारियों के पास बचा था। उससे जैसे-तैसे ये 12 दिन अधिकारियों ने गुजार लिए। लेकिन अब कई आंगनबाडिय़ों में ये पोषण आहार भी खत्म हो चुका है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश स्तर पर कुपोषित बच्चों और धात्री महिलाओं को बंटने वाला पूरक पोषण आहार की व्यवस्था लडखड़़ा गई है। अब तक जो कंपनियां प्रदेश स्तर पोषण आहार का वितरण किया करती थी। उसकी जगह समूहों के माध्यम से ये सप्लाई कराने के निर्देश कोर्ट ने दिए थे। जिसके बाद अप्रेल का पोषण आहार ही जिले को प्रदान नहीं किया गया। मार्च के लिए जो सप्लाई शासन स्तर से जारी की गई थी। उसमें अब तक तो काम चल गया, लेकिन आगे के लिए जिले के पास पोषण आहार नही बचा है।
विभाग ने पहुंचाई डिमांड, नहीं हुई सप्लाई
आंगनबाडिय़ों में पोषण आहार खत्म होने के बाद इधर, प्रशासनिक स्तर पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने तुरंत ही सप्लाई किए जाने का डिमांड लेटर प्रदेश शासन को पहुंचाया है। जिसमें अप्रैल की सप्लाई तुरंत ही किए जाने के लिए कहा गया है।
आगे और बिगड़ेंगे हालात
जमीनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मानें तो यदि जल्द ही पोषण आहार की सप्लाई नहीं की गई तो आगे और हालात बिगड़ सकते हैं। दरअसल, आंगनबाडिय़ों में अब वितरण के लिए पोषण आहार बचा नहीं है। जो कुछ बचा था वो अब तक खत्म हो चुका है।
अभी टेंडर में उलझी प्रक्रिया
प्रदेश स्तर पर पोषण आहार सप्लाई की प्रक्रिया टेंडर में उलझी हुई है। जिस वजह से अप्रैल में स्टॉक आ पाएगा या नहीं इस पर असमंजस बना हुआ है। शासन स्तर पर भी इस मसलें पर रोज नए आदेश जारी किए जा रहे हैं। नई वितरण व्यवस्था आज भी असमंजस में है।
इनका कहना है...
- शासन को हमने डिमांड लेेटर पहुचा दिया है। अब सप्लाई कब तक आएगी। इसके बारे में कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है।
आर मेहरा डीपीओ, महिला एवं बाल विकास विभाग
Created On :   13 April 2018 1:12 PM IST