दीदी की ताजपोशी: विधायक दल की नेता चुनी गई ममता बनर्जी, 5 मई को लेंगी शपथ

Mamata Banerjee will take oath of Chief Minister on May 5, 2021
दीदी की ताजपोशी: विधायक दल की नेता चुनी गई ममता बनर्जी, 5 मई को लेंगी शपथ
दीदी की ताजपोशी: विधायक दल की नेता चुनी गई ममता बनर्जी, 5 मई को लेंगी शपथ

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने के बाद तृणमूल कांग्रेस विधायक दल की नेता ममता बनर्जी ने 5 मई 2021 तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। जीत की हैट्रिक लगाने वाली ममता का शपथ समारोह साधारण होगा। वहीं, 6 मई को अन्य लोगों को शपथ दिलाई जाएगी। शपथ समारोह को लेकर ममता का कहना है कि हम एक साधारण शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रखेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक कोरोना की लड़ाई से देश जीत नहीं जाता, हम किसी भी प्रकार का जश्न नहीं मनाएंगे।
 
बंगाल की 292 सीटों पर चुनाव हुए थे। 2 सीटों पर चुनाव प्रत्याशियों के निधन के बाद रद्द हो गए थे। TMC ने इनमें से 214 सीटें जीती हैं। हालांकि, खुद ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से चुनाव हार चुकी हैं। बहुमत होने के कारण TMC सरकार बनाएगी। 5 मई को ममता तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। 66 साल की ममता बनर्जी को फिर किसी सीट से चुनाव लड़ना पड़ सकता है। इससे पहले ममता ने 20 मई 2011 को पहली और 27 मई 2016 को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

बंगाल में कब-कब रही किसकी सरकार 
बंगाल ने 1950 से लगातार 17 सालों तक कांग्रेस को सत्ता सौंपी। लेकिन सियासी हलचल के बाद 1977 में सत्ता वामदलों के हाथों में चली गई। वामदलों ने लगातार 7 विधानसभा चुनाव जीते। लेफ्ट ने CPM की अगुआई में भारी बहुमत के साथ पूरे 34 साल राज किया। लेफ्ट का दौर खत्म हुआ तो ममता की तृणमूल को सत्ता मिली और वे पिछले दस साल से आरामदायक बहुमत के साथ बंगाल पर राज कर रही हैं। इस बार फिर वे भारी बहुमत के साथ लौट रही हैं।

 

Created On :   3 May 2021 12:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story