- Home
- /
- रेस्टोरेंट के अंदर चल रहा था...
रेस्टोरेंट के अंदर चल रहा था हु्क्का पार्लर, पुलिस ने युवक-युवतियों को पकड़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रेस्टोरेंट के अंदर हुक्का का मजा ले रहे युवक-युवतियों को पुलिस ने पकड़ कर कार्रवाई की और रेस्टोरेंट संचालक ब्रदर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया। वैलेंटाइन-डे के दिन पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त था बावजूद नंदनवन क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट के अंदर चल रहे हुक्का पार्लर पर पुलिस ने छापा मारा। पार्लर के अंदर 25 युवक और 6 युवतियां मिलीं। पुलिस ने इस मामले में हुक्का पार्लर के संचालक हर्षद किरन शाहू और उसके छोटे भाई यश शाहू के खिलाफ चालान कार्रवाई की है। कार्रवाई करने वाले नंदनवन थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक पंकज घाडगे ने बताया कि शाहू बंधुओं के पिता किरन शाहू रियल इस्टेट कारोबारी हैं।
5-6 दिनों से शुरू था
पुलिस के अनुसार हिवरी नगर जयभीम चौक के पास किरन शाहू के प्लाट नंबर 103 में पहली मंजिल पर उनके बेटे हर्षद और यश का रेस्टोरेंट है। दोनों ब्रदर्स कैफे नाम से रेस्टोरेंट चलाते हैं। रेस्टोरेंट के अंदर फर्नीचर का कार्य शुरू था। बाहर से देखने वाले को कुछ पता नहीं चल सकता था कि अंदर में हुक्का पार्लर भी चालू है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 5-6 दिनों से शाहू बंधुओ रेस्टोरेंट में हुक्का पार्लर भी शुरू किया है। वैलेंटाइन-डे के दिन शाहू बंधु ब्रदर्स कैफे के अंदर हुक्का पार्लर चला रहे थे। इस बारे में नंदनवन पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने मकान के ग्राउंड फ्लोर पर कमरे में चल रहे हुक्का पार्लर पर छापा मारा। कमरे में 25 युवक और 6 युवतियां मिलीं। इसमें से कई हुक्का का शौक कर रहे थे। पुलिस ने हुक्का पीने की सामग्री जब्त किया। हुक्का पार्लर के संचालक हर्षद शाहू और यश शाहू के खिलाफ कार्रवाई की। नंदनवन के थानेदार एम.डी. नलावडे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक पंकज घाडगे, महिला उपनिरीक्षक जायेभाये, नायब सिपाही राजेश बिजवे, नंदू शिंदे, सिपाही चेतन, रोशन, अभय मारोडे, व अन्य ने कार्रवाई में सहयोग किया।
Created On :   16 Feb 2018 11:31 AM IST