- Dainik Bhaskar Hindi
- State
- Man died on Sunday whose penis was cut off by an woman
दैनिक भास्कर हिंदी: छेड़छाड़ से परेशान महिला ने काटा था प्राइवेट पार्ट, घायल शख्स ने तोड़ा दम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। छेड़छाड़ से नाराज होकर जिस 27 वर्षीय युवक का एक युवती ने गुप्तांग काटा था इलाज के दौरान उसकी (युवक) मौत हो गई। मृतक युवक का नाम तुषार पुजारे था। गुप्तांग काटने वाली महिला ने खुद तुषार को डोंबिवली के अस्पताल में भर्ती कराया था। तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उसे मुंबई स्थित जेजे अस्पताल में रिफर कर दिया गया। हालांकि इसके बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। हमले में शामिल महिला और उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं।
बता दें कि तुषार पुजारे आरोपी महिला से एकतरफा प्यार करता था। यह महिला शादीशुदा थी। तुषार ने कई बार महिला के साथ छेड़छाड़ की थी और उसके सामने प्रेम प्रस्ताव रखा था। महिला के इनकार के बाद पुजारे महिला के पति के पास पहुंच गया और उसे कहा कि वह उसकी पत्नी से प्यार करता है और शादी करना चाहता है। इस बात पर महिला और उसके पति के बीच विवाद हुआ। महिला ने जब देखा कि पुजारे उसकी बसी बसाई गृहस्थी उजाड़ देगा जो उसने तेजस म्हात्रे और प्रवीण केनिया नाम के अपने दो जान पहचान के लोगों की मदद से पुजारे को 25 दिसंबर को डोंबिवली के नांदिवली इलाके में बुलाया और वहां पहले तीनों ने पुजारे की पिटाई की फिर उसका गुप्तांग काट दिया था।
बुरी तरह जख्मी पुजारे को बाद में वह महिला उसे अस्पताल ले गई और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। शुरूआत में महिला ने दावा किया कि उसने अकेले इस वारदात को अंजाम दिया लेकिन बाद में पूछताछ में दोनों आरोपियों के नाम सामने आए। इसके बाद मानपाडा पुलिस ने महिला के साथ अपराध में मदद करने वाले दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इस बीच अत्यधिक रक्तस्त्राव और दिमाग को पहुंचे चोट के चलते इलाज के दौरान पुजारे की मौत हो गई।
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय: वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने 4 रनों से जीत लिया
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट ऑफिसर श्री सतीश अहिरवार ने बताया कि राजस्थान के सीकर में वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज पहला मैच आरएनटीयू ने 4 रनों से जीत लिया। आज आरएनटीयू विरुद्ध जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के मध्य मुकाबला हुआ। आरएनटीयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आरएनटीयू के बल्लेबाज अनुज ने 24 बॉल पर 20 रन, सागर ने 12 गेंद पर 17 रन और नवीन ने 17 गेंद पर 23 रन की मदद से 17 ओवर में 95 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीवाजी यूनिवर्सिटी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 91 रन ही बना सकी। आरएनटीयू के गेंदबाज दीपक चौहान ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट, संजय मानिक ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट और विशाल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच आरएनटीयू के दीपक चौहान को दिया गया। आरएनटीयू के टीम के कोच नितिन धवन और मैनेजर राहुल शिंदे की अगुवाई में टीम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया, कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई और अगले मैच की शुभकामनाएं दीं।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: मुंबई में आग की घटनाओं की न्यायिक जांच हो- निरूपम
दैनिक भास्कर हिंदी: मुंबई: 1000 करोड़ की ड्रग्स के साथ 4 धराए, विदेश में बेचने की थी प्लानिंग
दैनिक भास्कर हिंदी: PBL 2018-2019: नार्थ ईस्ट वॉरियर्स ने मुंबई रॉकेट्स को एकतरफा 4-1 से हराया
दैनिक भास्कर हिंदी: मुंबई: सरगम सोसायटी की 14वीं मंजिल पर भीषण आग, 5 की मौत
दैनिक भास्कर हिंदी: टिम पेन ने रोहित से कहा- मेलबर्न में छक्का मार दो तो मुंबई इंडियंस की ओर से खेलूंगा