वाहन सहित नाले में गिरने से शख्स की मौत, अन्य घटनाओं में 2 मृत

Man dies after falling into drain along with vehicle, 2 dead in other incidents
वाहन सहित नाले में गिरने से शख्स की मौत, अन्य घटनाओं में 2 मृत
हादसा वाहन सहित नाले में गिरने से शख्स की मौत, अन्य घटनाओं में 2 मृत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दोपहिया वाहन पर घर जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोपहिया चालक वाहन सहित सड़क किनारे नाले में जा गिरा और उसकी मौत हो गई। मृतक कैलास नत्थूजी खेड़कर, पारशिवनी, पिपरी कन्हान, पटेल नगर, कामठी निवासी है। शव रातभर नाले में पड़ा रहा। सोमवार, 9 अगस्त को सुबह नया कामठी पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

कंपनी में मैकेनिक था : पुलिस के अनुसार कैलास खेडकर महलगांव कापसी में जयदादा लॉजिस्टिक कंपनी में मैकेनिक था। वह रविवार को काम निपटाकर दोपहिया वाहन (एम.एच.-40-क्यू.-8871) से घर जा रहा था।  इस दौरान नया कामठी थाना क्षेत्र अंतर्गत निरी गांव, राष्ट्रीय महामार्ग 44, एक्सप्रेस पंट्रोल पंप के पीछे अज्ञात वाहन ने कैलास की दोपहिया को टक्कर मार दी। कैलाश दोपहिया सहित नाले में जा गिरा और उसकी मौत हो गई। उप-निरीक्षक वी.वी. कार्वेकर ने अज्ञात आरोपी वाहन चालक के खिलाफ ने धारा 279, 034(अ) व सहधारा  184, 187 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

पुलिस को सुबह मिली सूचना : काफी देर कैलास घर नहीं पहुंचने पर घरवाले उसे बार-बार फोन कर रहे थे, लेकिन जवाब नहीं मिलने से वे परेशान थे। चूंकि, रात का समय होने के कारण इस घटना की ओर किसी का ध्यान नहीं गया। सुबह किसी को नाले में दोपहिया गिरी दिखाई दी, तब उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद मोबाइल पर जिस नंबर से बार-बार कॉल आए थे, उस नंबर पर पुलिस ने फोन किया, तब पता चला कि, वह उसके घर का मोबाइल नंबर है। पुलिस ने कैलास की मौत की खबर परिजनों को दी।

ऑटो पलटा... दो गंभीर रूप से घायल, एक युवक की मौत : दोस्तों के साथ ऑटो से जाते समय मोहगांव झिल्पी रोड पर चकरीघाट के पास ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ऑटो पलटने से उसमें सवार श्रेयस जीवने (20), जोगी नगर, रामेश्वरी, अजनी, किसन प्रधान और सागर झुनझुनकर गंभीर जख्मी हो गए। तीनों को लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान श्रेयस ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार श्रेयस जीवने गत दिनों अपने दोस्त किसन और सागर के साथ ऑटो से जा रहा था। ऑटो श्रेयस चला रहा था। ऑटो मोहगांव झिल्पी रोड पर चकरीघाट के पास अचानक ऑटो पलट गया। हादसे में तीनों गंभीर जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलने पर हिंगना थाने के उपनिरीक्षक नरवाड़े ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। 

महिला ने जहर गटका, व्यक्ति ने फांसी लगाई : जहर गटकने से महिला और फांसी लगाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। कारण अज्ञात है। मंगलवार को कोराड़ी और सक्करदरा थाने में आकस्मिक मृत्यु के प्रकरण दर्ज िकए गए। कोराड़ी स्थित महादुला निवासी सुनील मडावी (37) ने मंगलवार को दोपहर में सीलिंग फैन को साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। न्यू बीड़ीपेठ निवासी फातिमा बी नवाज शेख (65) नामक महिला ने जहरीली दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर  उसे अस्पताल में भर्ती िकया गया था। जहां  उपचार के दौरान फातिमा बी की मौत हो गई।
 

Created On :   11 Aug 2021 1:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story