- Home
- /
- मछली मारने के लिए फैलाया था करंट,...
मछली मारने के लिए फैलाया था करंट, खुद आया चपेट में : मौत

डिजिटल डेस्क सीधी। कमर्जी थानान्तर्गत बढ़ौना गांव निवासी एक युवक द्वारा रेही नदी में मछली मारने के लिये करंट फैलाया गया था जिसके चपेट में वह खुद आ गया है। करंट लगने से युवक की मौके पर ही मृत्यु होगई है।
जानकारी केअनुसार सुरेन्द्र सिंह पिता रमागोविंद सिंह निवासी बढ़ौना उम्र 32 वर्ष ने आज दोपहर में रेही नदी में मछली मारने के लिये करंट फैला दिया था। इसी दौरान युवक भी करंट की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई जहां लाश का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया गया है। एक अन्य घटना में कुसमी के भगवार गांव निवासी अब्दुल हबीब अंसारी पिता एएच अंसारी उम्र 32 वर्ष की गोपद नदी में डूब जाने से मंगलवार को मृत्यु हो गई है। बताया गया है कि युवक अपने अन्य साथियों के साथ नदी में नहाने गया हुआ था जो गहरे पानी में चला गया जिस कारण डूबने से मृत्यु हो गई है। बताया गया है कि युवक की लाश आज सुबह बरामद की गई।
घर के बाहर खड़ी बाइक से चुरा रहे थे पेट्रोल- पेट्रोल की कीमत बढ़ते ही चोरों ने अब घर के सामने खड़ी बाइक से रात के समय पेट्रोल की चोरी शुरू कर दी है। शहर के नूतन कालोनी में पेट्रोल चुराते दो चोर देखे गये और जब लोगों ने उन्हे दबोचना चाहा तो भाग खड़े हुये। चोरी के लिये उपयोग की गई बाइक को छोड़कर भाग गये हैं पर पुख्ता सबूत के बाद भी पुलिस के हाथ चोर नही लगे हैं। नूतन कालोनी निवासी अधिवक्ता अशोक पाण्डेय के अनुसार रात करीब 1.30 बजे उनके घर के सामने पप्पू सिंह के घर में खड़ी बाइक से दो अज्ञात चोर पेट्रोल निकाल रहे थे। चोरों की भनक लगने पर उन्होंने हल्ला गुहार करते हुये उन्हें दबोचने का प्रयास किया लेकिन चोर हाथ नहीं लग सके।
Created On :   31 May 2018 1:16 PM IST