छेड़खानी करने वाला युवक निकला कोरोना पाजिटिव, थाने में खलबली

Man who molested turned out to be Corona positive, causing panic in police station
छेड़खानी करने वाला युवक निकला कोरोना पाजिटिव, थाने में खलबली
छेड़खानी करने वाला युवक निकला कोरोना पाजिटिव, थाने में खलबली

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार युवक ने हुड़केश्वर थाने में खलबली मचा दी है। दरअसल, यह आरोपी कोरोना संक्रमित निकला है। थाने को इसकी जानकारी होने में थाेड़ा समय लग गया। अब आनन-फानन में उस आरोपी के गार्ड ड्यूटी में तैनात 4 पुलिसकर्मियों को होम क्वारेंटाइन किया गया है। 

तीन दिन पहले पकड़ा गया था आरोपी
पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों पहले गिरफ्तार किया गया आरोपी हुड़केश्वर थाने के लॉकअप में रखा गया था। यहां से थाने के  एक अधिकारी व तीन कर्मचारियों ने उसे पुलिस वाहन में न्यायालय ले गए। आरोपी को न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेजने का आदेश दिया गया। तीन दिन पहले इस आरोपी को हुड़केश्वर पुलिस ने मध्यवर्ती कारागृह में रवाना किया। नियमानुसार यहां उसकी कोरोना जांच हुई। उसमें कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण भी थे। बाद में रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो पूरे थाने में खलबली मच गई है। आरोपी को शासकीय अस्पताल में भर्ती किया गया। आरोपी के संपर्क में रहे सभी पुलिसकर्मियों की गुरुवार को जांच की गई। अब रिपोर्ट आने का इंतजार है। फिलहाल ये चारों पुलिसकर्मी होम क्वारेंटाइन किए गए हैं।

पुलिसकर्मियों की भी जांच हुई, रिपोर्ट का इंतजार है
संक्रमित आरोपी के साथ ड्यूटी में लगे 4 पुलिसकर्मियों की जांच कराई गई है। रिपोर्ट का इंतजार है।  
-राजकमल वाघमारे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, हुड़केश्वर थाना, नागपुर शहर 

Created On :   19 Jun 2020 4:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story