अनावश्यक कार्यों पर खर्च कर रही मनपा, जरूरी कार्य किए जा रहे नजरअंदाज

Manapa spending on unnecessary tasks, important work being ignored
अनावश्यक कार्यों पर खर्च कर रही मनपा, जरूरी कार्य किए जा रहे नजरअंदाज
अनावश्यक कार्यों पर खर्च कर रही मनपा, जरूरी कार्य किए जा रहे नजरअंदाज

डिजिटल डेस्क,नागपुर। मनपा ने विकास कार्यों को ब्रेक लगा दिया है। चालू वित्तीय वर्ष में एक भी विकास कार्य चालू नहीं किया गया। छोटे-छोटे जरूरी काम करने के लिए भी निधि उपलब्ध नहीं रहने का हवाला देकर मनपा ने हाथ खड़े कर दिए हैं। अनावश्यक कार्यों पर करोड़ों रुपए खर्च कर अत्यावश्यक कार्यों को नजरअंदाज किए जाने का नगरसेवक आभा पांडे ने आरोप लगाया है। आयुक्त को दिए एक पत्र में अनावश्यक खर्च पर रोक लगाकर महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया है।

2019 से खराब है मनपा की आर्थिक स्थिति
दो वर्ष में सीमेंट सड़कों पर 189 करोड़, 73 लाख, 75 हजार 598 रुपए खर्च किए किए हैं। पांडे ने  कहा कि वर्ष 2019 से मनपा की आर्थिक स्थिति खराब है। ऐसी स्थिति में सीमेंट सड़कों पर करोड़ों रुपए खर्च करना उचित नहीं है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने पर भी यह कार्य किया जा सकता है। आपली बस से दो वर्ष में मनपा को 110 करोड़, 73 लाख रुपए घाटा हुआ है। इस खर्च को नियंत्रित किया जा सकता है। मनपा की आर्थिक स्थिति खराब रहने पर भी पदाधिकारियों का सरकारी वाहन में घूमने का मोह नहीं छूट रहा है। किराए की टैक्सी पर हर महीने 29 लाख, 16 हजार रुपए ईंधन खर्च और वार्षिक कराए पर 3 करोड़, 50 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। जलापूर्ति की 24 बॉय 7 योजना पर प्रभावी ढंग से अमल नहीं किया जाने से अनेक क्षेत्रों में पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो रही है। नेटवर्क और नॉन नेटवर्क एरिया में टैंकर से जलापूर्ति पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। वर्ष 2020 के अप्रैल से दिसंबर महीने में टैंकर से जलापूर्ति पर 10 करोड़, 17 लाख रुपए खर्च किए गए। बजट में शिक्षा विभाग के लिए 112.37 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। स्कूल बंद पड़े रहने से कोई भी खर्च नहीं हुआ। इसमें कटौती कर जरूरी विकास कार्यों पर खर्च किया जा सकता है। मनपा की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए इन मुद्दों पर आयुक्त का ध्यान आकर्षित कर अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाकर आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया है।
 

Created On :   19 Dec 2020 4:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story