- Home
- /
- मार्निंग वॉक के लिए निकली महिला का...
मार्निंग वॉक के लिए निकली महिला का मंगलसूत्र लूट लिया

By - Bhaskar Hindi |14 Sept 2020 7:42 AM IST
मार्निंग वॉक के लिए निकली महिला का मंगलसूत्र लूट लिया
डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में दो स्थानों पर चोरी और लूट की वारदात हुई हैं। शांति नगर और कोराडी थाने में प्रकरण दर्ज किए गए हैं। लालगंज खैरीपुरा निवासी बेबीबाई निमदेव लक्षणे (60) हमेशा की तरह सुबह साढ़े छह बजे टहल रही थी। इस दौरान दही बाजार उड़ान पुल पर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने सोने का मंगलसूत्र लूट लिया।
आभूषण की कीमत 18 हजार रुपए बताई जा रही है। दूसरी घटना कोराडी क्षेत्र के सिंधुनगर में हुई। सिंधुनगर निवासी घनश्यामदास भागचंदानी (57) की कोराडी मार्ग स्थित पांजरा में फूड प्रोडक्ट कंपनी है। शनिवार की रात में किसी ने पीछे का शटर तोड़कर कंपनी में प्रवेश किया और दराज से 90 हजार रुपए की नकदी ले गया।
Created On :   14 Sept 2020 1:11 PM IST
Next Story