मनीष श्रीवास मर्डर केस : हत्या में शामिल सफेलकर का साथी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

Manish Shriwas Murder Case: Safelkars accomplice involved in murder arrested from Madhya Pradesh
मनीष श्रीवास मर्डर केस : हत्या में शामिल सफेलकर का साथी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार
मनीष श्रीवास मर्डर केस : हत्या में शामिल सफेलकर का साथी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मनीष श्रीवास अपहरण और हत्याकांड़ में रंजीत सफेलकर के एक और साथी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर नागपुर लाया गया है। वह जेल से पैरोल पर छूटने के बाद मनीष की हत्या में शामिल हुआ था। इस प्रकरण में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। 

जेल वापस नहीं गया : आरोपी विशाल उर्फ इसाक मस्ते (39), गड्डीगोदाम निवासी है। विशाल भी कुख्यात बदमाश है। वर्ष 2004 में सदर थाना क्षेत्र हुई हत्या के एक अन्य मामले में कोर्ट ने विशाल को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। सजा के दौरान विशाल वर्ष 2012 में पैरोल पर बाहर आया। इसके बाद वह जेल वापस नहीं गया।

योजना में शामिल था : इस बीच रंजीत सफेलकर ने कुख्यात बदमाश मनीष श्रीवास का अपहरण कर उसकी हत्या करने की योजना बनाई थी। इस योजना में विशाल भी शामिल था। रंजीत और बाकी साथियों के साथ मिलकर विशाल ने भी मनीष की हत्या की थी। इस घटना के बाद से विशाल फरार था। 

रंजीत की गिरफ्तारी के बाद नाम सामने आया : विशाल वह मध्य प्रदेश में रह रहा था। रंजीत और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद विशाल का नाम भी सामने आया। अपराध शाखा की टीम ने मध्य प्रदेश जाकर विशाल को दबोचा और उसे नागपुर लेकर आई है। प्रकरण में और भी गंभीर खुलासे होने की संभावना है। जांच जारी है। 
 

Created On :   12 April 2021 7:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story