नागपुर: खाना नहीं खिलाया तो ले ली युवक ने जान, आरोपी गिरफ्तार

Mankapur police station area of ​​Nagpur killed a person with sticks
नागपुर: खाना नहीं खिलाया तो ले ली युवक ने जान, आरोपी गिरफ्तार
नागपुर: खाना नहीं खिलाया तो ले ली युवक ने जान, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मानकापुर थानांतर्गत युवक ने लठ से व्यक्ति का सिर फोड़ दिया। शव शिनाख्त होना बाकी है, लेकिन चौबीस घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया गया। मृतक बनारसी (50) नामक व्यक्ति है। उसे गोधनी रोड स्थित श्रीकृष्ण ऑटो गैरेज के बाजू में मैदान पर शुक्रवार-शनिवार की रात बेहोशी हालत में पाया गया था। किसी ने इसकी सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी थी। सूचना मिलते ही  मानकापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जख्मी बनारसी को मेयो अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। डाक्टरों ने मृत्यु की पुष्टि की। पता चला है कि, बनारसी किसी पेट्रोल पंप के पास झोपड़ी में रहता था। इसी दौरान परिसर में मजदूरी करने वाले गौरव शैलेंद्र गायकवाड़ (22), गोधनी निवासी नामक युवक से उसकी पहचान हुई। दोनों साथ में शराब पीते थे। नशे में बनारसी, युवक पर  खुद के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने के लिए दबाव बनाता था। 

तैश में आकर युवक ने किया हमला
शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात में बनारसी ने गौरव को भोजन करने के लिए बुलाया, लेकिन बाद में उसे गाली-गलौज कर भगा दिया गया था। इस बात को लेकर बनारसी और गौरव में विवाद हुआ और गाैरव ने तैश में आकर वहां पड़ी लकड़ी की बल्ली उठाई और बनारसी के सिर पर दे मारी। बनारसी बेहोश होकर पत्थर पर िगर पड़ा। बल्ली और पत्थर का मार से बनारसी का िसर बुरी तरह से फट गया था। अत्याधिक मात्रा में रक्तस्त्राव होने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चौबीस घंटे के भतीर निरीक्षक गणेश ठाकरे के मार्गदर्शन में आरोपी गौरव को दबोच लिया गया। जांच जारी है।

Created On :   18 Oct 2020 3:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story