अतिक्रमण निर्मूलन के लिए मनपा को मिलेंगे 20 पुलिस कर्मचारी

Manpa to get 20 police personnel for encroachment removal
अतिक्रमण निर्मूलन के लिए मनपा को मिलेंगे 20 पुलिस कर्मचारी
अतिक्रमण निर्मूलन के लिए मनपा को मिलेंगे 20 पुलिस कर्मचारी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि,  मनपा के अतिक्रमण निर्मूलन अभियान को पुलिस का सहयोग मिलेगा और 20 पुलिस कर्मचारी मनपा के अतिक्रमण अभियान में साथ रहेंगे। महापौर दयाशंकर तिवारी ने  पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया।  तिवारी ने आयुक्त से चर्चा कर अतिक्रमण निर्मूलन अभियान में पुलिस का सहयोग मांगा था। 

पूर्व में थी यह व्यवस्था
महापौर ने बताया कि, पहले पुलिस विभाग से 20 पुलिस कर्मचारी मनपा को सहयोग करते थे। उनका वेतन और अन्य भत्ते मनपा द्वारा दिए जाते थे। बाद में पुलिस ने अपने कर्मचारी वापस बुला लिए। महापौर ने आयुक्त से पहले की व्यवस्था फिर से लागू करने का निवेदन किया। आयुक्त ने निवेदन पर तत्काल सहमति जताकर 20 पुलिस कर्मचारी मनपा सेवा में वापस देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महापौर समेत उप-महापौर मनीषा धावड़े, स्थायी समिति सभापति विजय झलके, सत्तापक्ष नेता संदीप जाधव, विधायक कृष्णा खोपड़े, विकास कुंभारे, प्रवीण दटके उपस्थित थे।
 

Created On :   27 Jan 2021 12:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story