- Home
- /
- एसटी महामंडल ने 45 बस डिपो के 376...
एसटी महामंडल ने 45 बस डिपो के 376 कर्मचारियों को सस्पेंड

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एसटी महामंडल ने 45 बस डिपो के 376 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। एसटी महामंडल प्रशासन ने हड़ताल करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की है। एसटी महामंडल के एक अधिकारी ने बताया कि वर्धा जिले के एसटी डिपो के 40, नांदेड़ डिपो के 58, सांगली डिपो के 58 और लातूर डिपो के 31 समेत अन्य जिलों के डिपों के कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। इस बीच मंगलवार को राज्य में एसटी के 250 बस डिपो में से 247 डिपो बंद रहे। जबकि नाशिक के 1 और कोल्हापुर के 2 डिपो में एसटी बसों की आवाजाही रही। इसके पहले कर्मचारियों के हड़ताल खत्म न करने के फैसले को देखते हुए बाम्बे हाईकोर्ट ने कहा था कि एसटी महामंडल कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई कर सकता है।
विदर्भ के वर्धा/यवतमाल/चंद्रपुर/गड़चिरोली/भंडारा। मेंरापनि कर्मचारियों की हड़ताल के चलते हो रहे नुकसान और यात्रियों की परेशानी के मद्देनजर महामंडल ने हड़ताल को तत्काल खत्म करने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही हड़ताल खत्म करवाने के लिए अनेक कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। वर्धा में रापनि कर्मचारियों की हड़ताल के कारण यात्रियों को काफी समस्याएं हो रही हंै। इस कारण महामंडल ने 40 रापनि कर्मियों को निलंबित कर दिया है। यवतमाल जिले में 53 कर्मियों पर निलंबन की गाज गिरी। इन 53 में यवतमाल के 26, पांढरकवड़ा के 15 और रालेगांव के 12 ऐसे 53 कर्मियों का समावेश है। चंद्रपुर में 14 कर्मचारियों को िनलंबित कर दिया। इसमें चंद्रपुर डिपो, राजुरा डिपो और विभागीय कार्यशाला के कर्मचारियों का समावेश है। गड़चिरोली विभाग के तहत आने वाले गड़चिरोली, अहेरी व ब्रह्मपुरी बस डिपो के कुल 14 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। भंडारा विभाग के कुल 30 कर्मचारियों का निलंबन किया गया।
Created On :   9 Nov 2021 8:37 PM IST