- Home
- /
- राज्य सरकार के व्यवहार से कई पार्टी...
राज्य सरकार के व्यवहार से कई पार्टी और नेताओं में असंतोष

डिजिटल डेस्क, अमरावती। राज्य सरकार के व्यवहार के कारण ज्यादातर पार्टियों (निर्दलीय और महाविकास आघाड़ी) में असंतोष का वातावरण है। मुख्यमंत्री मंत्रालय तक नहीं जाते हैं। किसी के काम नहीं करते हैं। सबके कहने के बाद ही हमने विधान परिषद के चुनाव में अपना 5वां उम्मीदवार उतारा है इसलिए हमारी जीत सुनिश्चित है। यह बात पूर्व वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कही। उन्होंने युवक कांग्रेस के आंदोलन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, कांग्रेस लोगों में भ्रम पैदा करने का काम कर रही है। वह र भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान बोल रहे थे।
कार्यकर्ताओं को पढ़ाया एकजुटता का पाठ : पूर्व वित्त मंत्री मुनगंटीवार ने कहा कि, हमें आगामी चुनाव में सभी पार्टियों को हराकर भाजपा का झंडा लहराना है। यहां कार्यक्रम में जितने लोग हैं यदि हम उनको टिकट देना चाहें तो भी नहीं दे सकते हैं क्योंकि मनपा की सीटों से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम में शामिल हैं। कार्यक्रम में मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष किरण पातुरकर, पूर्व महापौर चेतन गावंडे, पूर्व नगरसेवक तुषार भारतीय, संगठन महामंत्री गजानन देशमुख महामंत्री मंगेश खोंडे, महामंत्री दीपक खताडे, महिला मोर्चा लता देशमुख, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रणीत सोनी, प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयंत डेहनकर अादि उपस्थित थे।
Created On :   20 Jun 2022 4:54 PM IST