- Home
- /
- घंटों ट्रेन खड़ी रहने पर यात्रियों...
घंटों ट्रेन खड़ी रहने पर यात्रियों ने मचाया हंगामा

डिजिटल डेस्क कटनी। पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत ट्रेनों की लेटलतीफी से जहां मुसाफिरखासे त्रस्त रहते हैं। वहीं मेंटेनेंस कार्यों ओर ब्लाक का हवाला देते हुए पेसेंजर ट्रेनों को घंओं छोटे स्टेशनों पर आए दिन खड़ा कर दिया जाता है। छोटे स्टेशनों पर घंटों ट्रेनों को रेाकने का सिलसिला रोजाना बदस्तूर जारी है। वहीं खड़े करनक या फिर छूटने का कोई तयसमय भी नहीं बताया जाता। इसी तरह का एक मामला गुरूवार दोपहर कटनी जबलपुर रेलखंड के स्लीमनाबाद स्टेशन में भी हुआ। यात्रियों के अनुसार जबलपुर स्टेशन से लगभग 10 बजे ट्रेन क्रमांक 51671 इटारसी कटनी फास्ट पेसेंजर सभी जगह रूकते हुए स्लीमनाबाद स्टेशन दोपहर सवा बारह बजे पहुंची। ट्रेन लगभग सवा घंटे तक खड़ी रहने से यात्री बेहद परेशान हो गए। उन्होंने सब स्टेशन मास्टर से इसकी जानकारी चाही तो उन्होंने सेक्शन में ब्लाक की जानकारी दी। इसके साथ ही टे्रन और खड़ी रहने की बात बताई। घंटों ट्रेन खड़ी होने से परेशान यात्रियों ने हो हंगामा करनाशुरू कर दिया। यात्रियों का कहना था कि हर मेल एक्सपे्रस ट्रेन को निकाल दियाजाता है जबकि पेसेंजर ट्रेन डिवीजन की होने के बाद भी चाहे जहां रोजाना घंओं खड़ी कर दी जाती है।
अधिकारियों को सूचना के बाद चली ट्रेन
दोपहर सवाल बारह बजे से खड़ी ट्रेन जब डेढ़ बजे तक नहीं चली तो यात्रियों ने जमकर शोर शराबा कर दिया। हंगामे की जानकारी स्टेशन मास्टर द्वारा कंट्रोल पर अधिकारियों को दी गई। लगीाग आधे घंटे बाददो बजे रवाना हुए टे्रन ढाई बजे फिर कटनी साउथ में खड़ी कर पीछे से दो ट्रेनें पास की गई। तीन बजे ट्रेन कटनी प्लेटफार्म पहुंची। इस दौरान पेसेंजर टे्रन के यात्री रेलवे विभग की इस अराजक कार्यप्रणाली को कोसते नजर आए।
इनका कहना है
सेक्शन पर चलने वाले कार्यों और ब्लाक की वजह से ट्रेन को आवश्यकता पडऩे पर सुरक्षा की दृष्टि से रोका जाता है।
- गुंजन गुप्ता, सीपीआरओ
Created On :   16 Feb 2018 1:50 PM IST