मेयो में मार्ड के डॉक्टरों की हड़ताल जारी रहेगी

Mard doctors strike will continue in Mayo
मेयो में मार्ड के डॉक्टरों की हड़ताल जारी रहेगी
मेयो में मार्ड के डॉक्टरों की हड़ताल जारी रहेगी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोनाकाल में जिले में 2 शासकीय अस्पताल शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल (मेडिकल) और इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल (मेयो) में मार्ड के डॉक्टरों के लगातार काम किया। साथ ही अपनी मूल ब्रांच में प्रशिक्षण, ड्यूटी बदलने को लेकर मार्ड के डॉक्टरों ने कई बार अवगत कराया। इसके बाद भी मूल ब्रांच में प्रशिक्षण नहीं मिलने से नाराज मेयो के निवासी डाॅक्टर्स मंगलवार से सामूहिक अवकाश पर चले गए, सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही दी गईं।

निवासी डॉक्टर परिसर में पंडाल लगाकर बैठे रहे। चर्चा के लिए अधिष्ठाता अजय केवलिया पहुंचे, लेकिन कोई हल नहीं निकलने के बाद डाॅक्टरों ने अपनी हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। मार्ड के पदाधिकारी डाॅ. गणेश पारवे ने बताया कि वार्ड 4, 5, 6, 7 और 24 में कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वर्तमान में सिर्फ 27 पाॅजिटिव मरीज भर्ती हैं। इन वार्डों में निवासी डाॅक्टरों की ड्यूटी लगाई जा रही है। एक वार्ड में 18 निवासी डाॅक्टर और मरीज कम होने से मूल ब्रांच में प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे हैं। इससे पहले भी पिछले 15 महीने से कोविड ड्यूटी में ही व्यस्त थे।

इंटर्न ने भी किया समर्थन
मार्ड की मांगों को लेकर अधिष्ठाता डाॅ. अजय केवलिया ने जिला प्रशासन की ओर इशारा करते हुए व्यवस्था को बदलने में असमर्थता व्यक्त की है। ऐसे में मार्ड आगे भी आंदोलन जारी रखेगा। इंटर्न ने भी आंदोलन का समर्थन किया है, लेकिन सामूहिक अवकाश पर नहीं गए। आंदोलन की वजह से कोविड और नॉन कोविड दोनों मरीजों की समस्याएं बढ़ गई हैं। ओपीडी में भी डाॅक्टरों की कमी का असर दिखा। साथ ही कई मेजर और माइनर आॅपरेशन भी टाल दिए गए।


 


 

Created On :   2 Jun 2021 3:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story