मार्केटिंग फेडरेशन के 100 धान खरीदी केंद्रों को मिली मंजूरी

Marketing Federations 100 paddy procurement centers got approval
मार्केटिंग फेडरेशन के 100 धान खरीदी केंद्रों को मिली मंजूरी
गोंदिया मार्केटिंग फेडरेशन के 100 धान खरीदी केंद्रों को मिली मंजूरी

डिजिटल डेस्क, गोंदिया । किसानों के सामने धान बिक्री की निर्माण हुई समस्या को देखते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने आंदोलन करते हुए शासन को निवेदन देकर 5 नवंबर तक धान खरीदी केंद्र शुरू न करने पर सांसद प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में पूर्व विधायक राजेंद्र जैन के नेतृत्व में तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। जिसके बाद अब मार्केटिंग फेडरेशन ने इस दिशा में कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। फेडरेशन ने जिले में 100 धान खरीदी केंद्र को मंजूरी देते हुए धान खरीदी करने के आदेश दिए हैं। जिसके कारण जिले के धान उत्पादक किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। प्रत्यक्ष में अब तक एक भी केंद्र में धान खरीदी शुरू नहीं हुई है। इस विषय पर पूर्व विधायक राजेंद्र जैन का कहना है कि यदि प्रत्यक्ष शासकीय धान खरीदी केंद्रों पर धान की खरीदी तत्काल शुरू नहीं की गई तो हम तीव्र आंदोलन के अपने निर्णय पर कायम है। उन्होंने कहा कि जितने जल्दी धान की खरीदी शुरू होगी, किसानों को उसका उतना ही लाभ होगा। खरीफ मौसम की धान कटाई इस समय अंतिम दौर मंे है। दिवाली से पूर्व हुई बारिश के कारण पहले ही धान की कटाई एवं चुराई का काम लेट हो चुका है। लेकिन अब किसानों के घर में धान आने के बाद भी शासकीय धान खरीदी केंद्र शुरू नहीं किए गए हैं। जिसके कारण धान उत्पादक किसानों के समक्ष अपना धान निजी व्यापारियों के हाथों बेचने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है। 
 

Created On :   6 Nov 2022 3:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story