आंगनबाड़ियों में बांट दिया शादी का बचा बासा खाना , नोटिस जारी 

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
आंगनबाड़ियों में बांट दिया शादी का बचा बासा खाना , नोटिस जारी 

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा/परासिया। शादी का बचा खाना आंगनबाड़ियों  में वितरित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला स्व-सहायता समूह की संचालिका द्वारा की गई इस हरकत के बाद अफसरों से लेकर क्षेत्र की आंगनबाड़ियों  में हड़कम्प मचा हुआ है। ये गलती एक समूह द्वारा नहीं बल्कि परासिया और न्यूटन में पोषण आहार का वितरण करने वाले सात समूहों द्वारा की गई है। मामला सामने आने के बाद आनन-फानन में अफसरों ने कार्रवाई करते हुए समूह संचालक को नोटिस जारी किया है। 

जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर रात मातृशक्ति स्व-सहायता समूह की संचालिका तेजवंती विश्वकर्मा के यहां शादी थी। सोमवार को हुई शादी में जो खाना समूह संचालिका के यहां बंटा, दूसरे दिन उसने वही खाना क्षेत्र की आंगनबाडिय़ों में वितरित करवा दिया। जैसे ही खाना आंगनबाडिय़ों में वितरित हुआ कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत सुपरवाइजरों से लेकर आला अधिकारियों तक कर दी। जिसके बाद मौके पर ही पंचनामा तैयार करते हुए समूह संचालिका को तलब किया गया।

परासिया और न्यूटन की आंगनबाड़ियों में बंटा बांसा खाना
समूह संचालकों द्वारा ये लापरवाही किसी एक समूह में नहीं बल्कि न्यूटन और परासिया की आंगनबाड़ियों में भी की गई है। परासिया परियोजना क्रमांक-1 के शहरी सेक्टर और न्यूटन चिखली की 42 में से 29 आंगनबाड़ियों में इस लापरवाही को दोहराया गया। 

समूह सात लेकिन संचालिका एक 
बताया जा रहा है कि कहने को सात अलग-अलग समूहों के माध्यम से इन आंगनबाडिय़ों में पोषण आहार का वितरण किया जाता है। लेकिन पर्दे के पीछे से मातृशक्ति स्व-सहायता समूह की संचालिका तेजवंती विश्वकर्मा द्वारा ही पूरा संचालन किया जाता है।

इन समूहों की लापरवाही
सात समूहों ने मिलकर ये बड़ी लापरवाही परासिया और न्यूटन में की। इन समूहों में परासिया के मातृशक्ति स्व-सहायता समूह, श्रम सेवा स्व-सहायता समूह, गायत्री स्व-सहायता समूह, एकता स्व-सहायता समूह, जय मां खेड़ापति स्व-सहायता समूह, न्यूटन चिखली के लक्ष्मी स्व-सहायता समूह शामिल है।

ये हुई कार्रवाई 
मंगलवार को बांसा खाना वितरण करने के बाद बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए सभी समूह संचालकों को नोटिस जारी किया है। वहीं एक दिन का भुगतान काटने के निर्देश दिए हैं।

इनका कहना है 
शादी का बांसा खाना वितरित करने के मामले में सभी समूह संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।  वहीं मामले की जांच शुरु कर दी गई है। अन्नपूर्णा उईके, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परासिया 

Created On :   25 April 2019 8:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story