- Home
- /
- कुएं में मिला विवाहिता का शव, पुलिस...
कुएं में मिला विवाहिता का शव, पुलिस तफ्तीश में जुटी

By - Bhaskar Hindi |23 July 2021 10:28 AM IST
कुएं में मिला विवाहिता का शव, पुलिस तफ्तीश में जुटी
डिजिटल डेस्क, माजलगांव। दिदुंड पुलिस थाना अंतर्गत तेलगांव परिसर के एक कुएं में 24 वर्षीय विवाहिता का शव मिलने से हंड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिंदुड पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलगांव परिसर में शुगर कारखाने के पीछे एक खेत में शिवकन्या ज्ञानेश्वर आडे(24) लोणवाला तांडा आडे वस्ती निवासी महिला का शव कुएं में देखा गया। जानकारी मिलते ही दिदुंड पुलिस थाने के उपनिरीक्षक विठ्ठल शिंदे सहित दस्ता मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकाला। उपनिरीक्षक शिंदे ने जानकारी दी कि विवाहित महिला का पति फौजी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। धारूर अस्पताल में पोस्टमार्टम जारी है ।
Created On :   23 July 2021 3:55 PM IST
Next Story