पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद परेड का किया गया आयोजन

Martyr Parade organized on Police Commemoration Day
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद परेड का किया गया आयोजन
पन्ना (मध्यप्रदेश) पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद परेड का किया गया आयोजन

डिजिटल डेस्क,पन्ना। भारत में प्रत्येक वर्ष दिनांक 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन बहादुर पुलिसकर्मियों को याद करने और सम्मान देने के लिए मनाया जाता है जिन्होंने कर्तव्य की पंक्ति में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। पुलिस स्मृति दिवस 1959 में उस दिन की याद दिलाता है जब लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सैनिकों द्वारा बीस भारतीय सैनिकों पर हमला किया गया था। जिसमें दस भारतीय पुलिसकर्मियों की जान चली गई थी और सात कैद हो गए थे। उस दिन से शहीदों के सम्मान में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इसी उपलक्ष्य में आज दिनांक 21 अक्टूबर 2022 को पुलिस लाईन पन्ना में पुलिस अधीक्षक पन्ना धर्मराज मीना के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पुलिस शहीद स्मारक में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद परेड का आयोजन किया। शहीद दिवस परेड का संचालन परेड कमाडंर रक्षित निरीक्षक देविका सिंह बघेल, सूबेदार संजय सिंह जादौन के द्वारा किया गया। जिसमे जिला पुलिस बल के प्लाटून कमांडर उपनिरीक्षक राहुल यादव एवं एसएएफ बल के प्लाटून कमांडर उपनिरीक्षक एस.के. दुबे के द्वारा समस्त वीर शहीदों को सलामी दी जाकर उनको याद किया गया।

इस दौरान विगत 01 वर्ष की अवधि में कत्र्तव्य की बेला पर कानून व्यवस्था एवं देश की रक्षा करते हुये अपने प्राण न्यौछावर करने वाले पुलिस, पैरामिलिट्री एवं केन्द्रीय पुलिस बल के विभिन्न संगठनो जिसमें मध्यप्रदेश के 16 शहीदों सहित देश में शहीद हुये कुल 264 शहीदो को याद किया जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये। उनकी शहादत को याद किया जाकर सम्मानित किया गया। इस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में खनिज एवं श्रम मंत्री मध्यप्रदेश शासन बृजेन्द प्रताप सिंह, गुनौर विधायक शिवदयाल बागरी, कलेक्टर पन्ना संजय कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक पन्ना धर्मराज मीना, जिला पंचायत सीईओ संघ प्रिय, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत अशोक कुमार चतुर्वेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमति आरती सिंह, परियोजना अधिकारी संजय सिंह परिहार एवं जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी थाना प्रभारियों सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पन्ना एवं पुलिस लाइन पन्ना के सम्पूर्ण पुलिस बल द्वारा उपस्थित रहकर शहीद जवानों को श्रद्वांजलि अर्पित की गई। 

Created On :   21 Oct 2022 10:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story