इलेक्ट्रिक मिडी बस में शहीद परिवार की महिलाओं को फ्री में मिलेगी यात्रा

martyrs families women travel free of cost will in the Electric MIDI bus.
इलेक्ट्रिक मिडी बस में शहीद परिवार की महिलाओं को फ्री में मिलेगी यात्रा
इलेक्ट्रिक मिडी बस में शहीद परिवार की महिलाओं को फ्री में मिलेगी यात्रा

डिजिटल डेस्क,नागपुर। इलेक्ट्रिक मिडी बस में शहीद परिवार की एक महिला को फ्री में यात्रा की सुविधा दी जाएगी। बता दें कि अप्रैल से शहर में शुरू होने वाली छह इलेक्ट्रिक मिडी बस महिलाओं को समर्पित की जाएगी। परिवहन सभापति बंटी कुकड़े ने कहा कि पहले छह दिन अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं को इस बस से यात्रा कराई जाएगी। इसके बाद सिर्फ महिलाओं के लिए बस की यात्रा होगी। इस बस में सेना, अग्निशमन व पुलिस दल के शहीदों की पत्नी व उनके परिवार की एक महिला को नि:शुल्क यात्रा का लाभ दिया जाएगा। 

तेजस्विनी योजना होगी फायदेमंद
मनपा की सेवा में जल्द तेजस्विनी योजना अंतर्गत छह इलेक्ट्रिक मिडी बसें शामिल होंगी। इसे लेकर शहर में उत्सुकता है। इससे पहले शहर में तीन बार महिलाओं के लिए स्वतंत्र बस चलाने का प्रयोग किया गया है, लेकिन वह असफल रहा है। परिवहन सभापति बंटी कुकड़े ने कहा कि  इलेक्ट्रिक मिडी बस बड़ी बसों की तुलना में अत्यंत सुविधाजनक रहेगी। वह सिर्फ महिलाओं के लिए रहेगी। इससे यात्रा करते समय कोई तकलीफ नहीं होगी। बस में चालक और वाहक दोनों महिला रहेंगी। बस का संचालन पूर्णत: महिला के हाथ में रहेगा।  

...और यह खास निर्णय
शहीदों की पत्नियों के लिए इस बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा रहेगी। इसके लिए उन्हें सिर्फ कार्ड दिखाना होगा। बंटी कुकड़े ने कहा कि जरूरत अनुसार बाद में बस की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। मार्ग भी बढ़ाए जाएंगे। 

इस प्रकार है योजना
पहले छह दिन यह बस विशेष बस के रूप में शहर में दौड़ेगी। इस दौरान किराया नहीं वसूला जाएगा। 
पहले दिन बस से शहर के सभी बड़े नेताओं की पत्नियों को यात्रा कराई जाएगी। अनुभव पूछा जाएगा। 
दूसरे दिन सेना, अर्ध सैनिक बल, अग्निशमन विभाग और पुलिस विभाग के शहीदों की पत्नियों को मौका दिया जाएगा।  
तीसरे दिन महिला पुलिस अधिकारी और महिला उद्योजिका के लिए बस उपलब्ध कराई जाएगी। 
चौथे दिन महिला पत्रकार व महिला खिलाड़ियों के लिए यह बस उपलब्ध रहेगी। 
पांचवें दिन महिला वकील और विविध खेलों में प्रसिद्ध महिला खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा। 
छठवें दिन विविध महाविद्यालयीन विद्यार्थी, युवतियों के लिए यह बस उपलब्ध होगी। 


 

Created On :   20 March 2018 1:31 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story