सफेलकर गैंग पर मकोका, अवैध तरीके से करोड़ों की संपत्ति जमाई

MCOCA on Safelkar gang, illegally amassed crores of property
सफेलकर गैंग पर मकोका, अवैध तरीके से करोड़ों की संपत्ति जमाई
सफेलकर गैंग पर मकोका, अवैध तरीके से करोड़ों की संपत्ति जमाई

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  कामठी के कुख्यात बदमाश रंजीत सफेलकर और उसके साथी शरद उर्फ कालू हाटे, भरत हाटे, छाेटू बागड़े, इशाक मस्के व अन्य आराेपियों पर मकोका की कार्रवाई की गई है।  रंजीत सफेलकर संगठित होकर अापराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था। इन आरोपियों ने मनीष श्रीवास की हत्या को भी अंजाम दिया है। इन सभी आरोपियों पर पांचपावली थाने में मामला दर्ज है। इन आरोपियों के पास अवैध तरीके से हासिल की गई भरपूर संपत्ति है। पुलिस को जांच के दौरान इन आरोपियों की कई अवैध संपत्तियों के बारे में पता चला है कि, जिसे इन्होंने अपनी दादागिरी के दम पर हासिल किया है। रंजीत सफेलकर और उसके गिरोह पर धारा 3(1)(पप), 3(2),3(4),4 की कार्रवाई को मंजूरी मिली है। इस मामले की जांच अपराध शाखा पुलिस विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त बी.एन. नलावड़े करेंगे।
 

Created On :   9 April 2021 2:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story