- Home
- /
- डॉक्टरी का पेशा, परिवार की...
डॉक्टरी का पेशा, परिवार की जिम्मेदारी के साथ स्त्री रोग विशेषज्ञ ने रचा कीर्तिमान, बनी प्रदेश की पहली आयरनमैन महिला डॉक्टर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल की सीनियर गायनक्लोजिस्ट और रिप्रोडक्टिव मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ. प्रिया भावे चित्तावर ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। गोवा में आयोजित दुनिया की सबसे बड़ी आयरनमैन 70.3 प्रतियोगिता डॉ. प्रिया भावे चित्तावर ने 1900 मी. तैराकी, 90 किमी साइकिलिंग, 21 किमी की दौड़ को 7 घंटे 47 मिनट में पूरी की है।
इस उपलब्धि को हासिल करने वाली डॉ. डॉक्टर प्रिया भावे मध्यप्रदेश प्रदेश की पहली महिला डॉक्टर बन गई है। इससे पहले वो कजाकिस्तान में भी इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनी थीं। उस वक्त कुछ टेक्निकल कारणों से उन्हें मनचाही सफलता नहीं मिली। इस बार जब गोवा में वही प्रतियोगिता आयोजित हुई तो डॉ. प्रिया भावे ने पूरी तैयारी से उसमें हिस्सा लिया और टास्क को पूरा किया। डॉ. भावे का कहना है कि इस तरह की हिम्मत और हौंसला उन्हें निःसंतान दंपत्तियों को देखकर मिलता है। जो तकदीर के आगे हार नहीं मानते, एक दूसरे का भरोसा और हिम्मत बनते हैं। आईवीएफ से संतान हासिल करने का फैसला भी आसान नहीं होता। लेकिन अपनी हिम्मत और जज्बे के साथ अपनी तकदीर को बदलते हैं और अपने आशियाने को गुलजार करते हैं।
घरेलू जिम्मेदारियों के साथ हासिल की जीत
47 साल प्रिया भावे दो बच्चों की मां हैं। वह कहती है कि डॉक्टरी के पेशे के साथ परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करते हुए उन्होंने खुद को प्रतियोगिता के लिए तैयार किया। प्रिया भावे कहती है कि वह बतौर डॉक्टर प्रोफेशनल प्रेशर के चलते वह स्पोटर्स एक्टिविटी से नहीं जुड़ सकी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट से प्रेरित होकर उन्होंने नए सिरे से खेलों से जुड़ने का संकल्प लिया।
30 देश के 2 हजार लोगों से मुकाबला
डॉ. प्रिया भावे चित्तावर का आयरनमैन प्रतियोगिता में 30 देशों के लगभग 2 हजार लोगों के साथ मुकाबला था। जहां से वो सफल हो कर लौटी हैं। उनका कहना है कि ये एक अलग अनुभव है। आयरमैन प्रतियोगिता एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो हमें लगातार अपनी हेल्थ के प्रति जागरूक रहने के साथ फिट रहने का संदेश देती है। इसके साथ युवा पीढ़ी को आज की लाइफ स्टाइल के साथ स्पोर्टस के साथ-साथ योगा और लंबी दौड़ के साथ फिट रहने के लिए प्रेरित करती है।
Created On :   15 Nov 2022 4:03 PM IST