मराठी भाषा में होगी मेडिकल की पढ़ाई - महाजन 

Medical studies will be done in Marathi language - Mahajan
मराठी भाषा में होगी मेडिकल की पढ़ाई - महाजन 
शिक्षा मराठी भाषा में होगी मेडिकल की पढ़ाई - महाजन 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में नए शैक्षणिक वर्ष 2023 से मेडिकल की पढ़ाई मराठी भाषा में होगी। शुक्रवार को प्रदेश के मेडिकल शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन ने यह जानकारी दी। महाजन ने कहा कि मेडिकल की मराठी भाषा में पढ़ाई ऐच्छिक होगी। देश में महाराष्ट्र पहला प्रदेश होगा जहां पर मेडिकल के सभी पाठ्यक्रमों की पढ़ाई मराठी भाषा में होगी। महाजन ने कहा कि केंद्र सरकार के आग्रह के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने हिंदी में केवल एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू की है। लेकिन महाराष्ट्र में एमबीबीएस, होपियोपैथी, आयुर्वेदिक, नर्सिंग, डेंटल सहित सभी पाठ्यक्रमों की पढ़ाई मराठी भाषा में होगी। मेडिकल के पाठ्यक्रमों को अंग्रेजी से मराठी भाषा में अनुवाद करने का काम शुरू है। इसके लिए विशेषज्ञों की समिति तैयार की गई है। महाजन ने कहा कि जो विद्यार्थी शुरुआती शिक्षा की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से नहीं करते हैं। उनके लिए मराठी भाषा में चिकित्सा की पढ़ाई आसान हो जाएगी। राज्य के ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों को अधिक फायदा मिल सकेगा। 
 

Created On :   28 Oct 2022 7:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story