भगवान परशुराम प्रकट उत्सव को लेकर ब्राम्हमण समाज की बैठक आयोजित 

Meeting of Brahmin Samaj organized regarding Lord Parshuram Manifest Festival
भगवान परशुराम प्रकट उत्सव को लेकर ब्राम्हमण समाज की बैठक आयोजित 
अजयगढ भगवान परशुराम प्रकट उत्सव को लेकर ब्राम्हमण समाज की बैठक आयोजित 

डिजिटल डेस्क, अजयगढ नि.प्र.। विगत दिवस रामलीला मैदान अजयगढ में भगवान श्री परशुराम प्रकट उत्सव को लेकर ब्राम्हण महासभा के अध्यक्ष जनमेजय अरजरिया की अध्यक्षता में बा्रम्हण समाज की बैठक आयोजित की गई। सर्वप्रथम बा्रम्हण आचार्यों द्वारा भगवान श्री परशुराम के चित्र पर माल्यापर्ण कर बैठक का शुभारंभ किया गया। बा्रम्हण महासभा के अध्यक्ष श्री अरजरिया द्वारा बताया गया कि दिनांक 22 अप्रेैल 2023 को रामलीला मैदान में भगवान परशुराम प्रकट उत्सव भव्य रूप से मनाया जायेगा तथा उसी दिन हवन पूजन एवं प्रसाद वितरण किया जायेगा। इसके अलावा बुजुर्गों का सम्मान, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओ के साथ ही पत्रकारगणों का सम्मान किया जायेगा। बैठक में काफी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे। 

Created On :   17 April 2023 5:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story