नागपुर में चढ़ा पारा, तेज हो रही धूप

Mercury rises in Nagpur, it is getting sunny
नागपुर में चढ़ा पारा, तेज हो रही धूप
मौसम नागपुर में चढ़ा पारा, तेज हो रही धूप

डिजिटल डेस्क, नागपुर। धूप खिलते ही दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम खुलने से दिन व रात के तापमान में आैर इजाफा हो गया है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 1 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को आसमान साफ रहेगा। धूप खिलेगी आैर दिन में हल्का गर्म महसूस हो सकता हैै। उमस का एहसास भी होने की संभावना है। नागपुर समेत विदर्भ का पारा चढ़ा हुआ है। नागपुर समेत पूरे विदर्भ में मौसम खुला रहेगा। फिलहाल तापमान में कमी आने की संभावना नहीं है।

Created On :   21 Feb 2022 10:01 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story