महाराष्ट्र के कई जिलों में देखा गया उल्का पिंड, कई हिस्सों में गिरने से मचा हड़कंप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Meteor body was seen in the sky in Bhandara, people captured the picture in the camera
महाराष्ट्र के कई जिलों में देखा गया उल्का पिंड, कई हिस्सों में गिरने से मचा हड़कंप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
महाराष्ट्र महाराष्ट्र के कई जिलों में देखा गया उल्का पिंड, कई हिस्सों में गिरने से मचा हड़कंप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के कई जिलों में शनिवार को आसमान में उल्का पिंड देखा गया है। सोशल मीडिया में उल्का पिंड का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। लोग उल्का पिंड को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। महाराष्ट्र के गणचिरोली जिले में रात के करीब 7.30 बजे से 7.45 बजे के दौरान देवस्थान परिसर में उल्का पिंड गिरने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी हुआ है। बता दें कि, जिला मुख्यालय से महज 4 किमी दूरी पर सेमाना देवस्थान स्थित है। इस देवस्थान से सटकर पुलिस विभाग की आनंदनगर कालोनी है। शनिवार की रात 7.30 बजे के दौरान आसमान से चमकता तारा नीचे गिरते हुए लोगों ने देखा, जिसे मोबाइल पर कैद किया गया। लोग इसे उल्का पिंड बता रहे हैं। 

यवतमाल शहर से गुजरा उल्कापिंड

यवतमाल शहर में शनिवार की रात करीब 7.50 बजे से धूमकेतु नजर आने की बात कही जा रही है। मगर वह उल्कापिंड होने की जानकारी मिली है। यह नजारा सैकड़ों लोगों ने देखा है। उसके फोटो, वीडियो  निकाले हैं। पहले तो देखनेवालों को विमान ही लग रहा था। जैसे-जैसे वह करीब आता गया वैसे यह उल्कापिंड होने की जानकारी विशेषज्ञों ने दी है। यह उल्कापिंड यवतमाल के दिग्रस, यवतमाल से होते हुए घाटंजी तहसील के वड़गांव जंगल जो 30 किलोमीटर दूर है वहां तक देखने की जानकारी मिली है। प्रशासन ने नहीं की पुष्टि

आकाश में दिखी रोशनी

आपको बता दें कि शनिवार शाम 7 बजकर 50 मिनट के दौरान चंद्रपुर समेत लगभग पूरे राज्यभर में आकाश से धरती की ओर कुछ चीजें रफ्तार से गिरते दिखाई दिए। यह सैटेलाइट हो सकते है अथवा कोई बड़ी उल्का होने की संभावना जताई जा रही है। इसके वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। आकाश से करीब आधा दर्जन से अधिक टुकड़े धरती की ओर आते दिख रहे थे। सामने नीला रंग व पीछे लाल-केसरी जैसा रंग दिख रहा था। चंद्रपुर जिले के धाबा, शंकरपुर आदि क्षेत्र के फोटो, वीडियो वायरल हो रहे हैं।  वहीं चंद्रपुर जिले की सिंदेवाही तहसील अंतर्गत ग्राम लाडबोरी परिसर में धातू की एक बड़ी रिंग मिली है। जो आकाश से गिरने की चर्चा चल रही थी। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार कुछ चीज जलते हुए नीचे गिरी है।   

जवारनगर परिसर में दिखा उल्कापिंड

जवाहर नगर में कई लोगों ने आकाश में खगोलीय हलचल अपने मोबाइल में कैद की। खगोल शास्त्रियों के अनुसार यह उल्कापिंड है। पहले तो लोगों को लगा कि यह कहीं पटाखे चल रहे हैं।  कुछ लोगों का कहना था कि यह कहीं रूस और यूक्रेन के हमले जैसा पाकिस्तानी मिसाइल तो नहीं, लोगों में अलग अलग भ्रम और अफवाहें  चल रहीं थीं परंतु लोगों का कहना है कि यह उल्कापिंड ही है। इस तस्वीर को अपने कैमरे में कैद जवाहर नगर सावरी पंचायत समिति के पूर्व  सदस्य अमित वसाणी ने किया।

 किसान ने भी देखा उल्का पिंड

जिला अमरावती अराड गांव के रहने वाले किसान प्रकाश डाकरे ने कहा कि   मैं उस वक्त खेत में अपने साथियों के साथ कुएं की खुदाई कर रहा था। इस दौरान रात 8 बजे के करीब सिर के उपर उजाला नजर आया। जलते हुए गोले दिखाई दिए। मेरे साथ गांव के भी कई लोगों ने इस दृश्य  को देखा। सभी हैरान थे। 


किसान अनिल महाले जो कि पटवारी गांव के जिला अमरावती के निवासी हैं। उन्होंने कहा कि  मैं खेत में दोस्तों के साथ बात कर रहा था। इस बीच अचानक आसमान में जलता हुआ कुछ दिखाई दिया। पहले लगा कोई एयरक्राफ्ट है। मैं डिफेंस से हूं इसलिए लगा कि कोई एयरक्राफ्ट है, लेकिन बाद में लगा कि नहीं ये तो उल्कापिंड हो सकता है। ये तकरीबन 40 से 50 सेकेंड तक दिखाई दिया। कइ ने इसका वीडियो भी तैयार किया है। 
 

 

 

Created On :   2 April 2022 10:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story