नागपुर में  सुबह 6.15 से रात 10 बजे तक चलेगी मेट्रो

Metro will run in Nagpur from 6.15 am to 10 pm
नागपुर में  सुबह 6.15 से रात 10 बजे तक चलेगी मेट्रो
यात्रियों को मिलेगी सुविधा नागपुर में  सुबह 6.15 से रात 10 बजे तक चलेगी मेट्रो

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  सुबह आवागमन के लिए नागरिकों की आवश्यकता अनुसार मेट्रो सेवा उपलब्ध हो इसे ध्यान में रखते हुए महामेट्रो ने ट्रेनों की फेरियों में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। नई समयसारिणी के अनुसार 12 सितंबर से एक्वा और ऑरेंज लाइन पर सुबह 6.15 से लेकर रात 10 बजे तक मेट्रो रेल सेवा जारी रहेगी।

मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है।  स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, नौकरीपेशा व अन्य कार्यों से सुबह के समय जाने वाले नागरिकों द्वारा मेट्रो सेवा सुबह जल्द प्रारंभ करने की मांग की जा रही थी।   महामेट्रो ने नागरिकों की दिक्क्तों को ध्यान में रखते हुए मेट्रो सेवा सुबह से रात तक संचालित करने का निर्णय लिया है। 

ट्रेनों की संख्या बढ़ाई

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए महामेट्रो नागपुर ने ऑरेंज लाइन (कस्तूरचंद पार्क स्टेशन से खापरी मेट्रो स्टेशन) और एक्वा लाइन (सीताबर्डी  इंटरचेंज से लोकमान्य नगर मेट्रो स्टेशन) पर चलने वाली ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई है। विस्तारित यात्राएं 12 सितंबर (सोमवार) से ऑरेंज और एक्वा लाइन पर शुरू होंगी और इसके तहत यात्री सेवाएं खापरी, कस्तूरचंद पार्क, सीताबर्डी  इंटरचेंज, लोकमान्य नगर दोनों स्टेशनों से सुबह  6.15  बजे पहली ट्रेन रवाना होगी। अंतिम मेट्रो ट्रेन इन दोनों रूट पर रात 10 बजे टर्मिनल स्टेशन से रवाना होगी । 

Created On :   10 Sept 2022 3:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story