- Home
- /
- 2 कि.मी के हिसाब से किराया वसूलेगी...
2 कि.मी के हिसाब से किराया वसूलेगी मेट्रो, बर्डी से खापरी के लिए देने पड़ेंगे 34 रुपए

डिजिटल डेस्क, नागपुर। वर्ष 2014 में मेट्रो ने भेजे प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए राज्य सरकार ने शहर में चलने वाली मेट्रो का किराया निर्धारित किया है। जिसके अनुसार बर्डी से खापरी डेपो तक सफर के लिए नागरिकों को 34 रुपए की टिकट खरीदनी पड़ेगी। प्रति 2 किमी के अनुसार मेट्रो अन्य स्टेशनों का किराया वसूलेगी। लंबे समय से शहर में मेट्रो रेल को चलाने की कवायद शुरू है। शहर के चारों दिशाओं में बर्डी के मुंजे चौक से मेट्रो रेल यात्रियों के लिए तैयार रहेगी। जिसके लिए वर्तमान स्थिति में काम युद्धस्तर पर जारी है।
पहले चरण में चार रूट
मेट्रो के चार रूट पहले चरण में बनने वाले है। जिसमें कुल 38.215 किमी का रूट रहेगा। इसमें बर्डी से खापरी कुल 12.77 किमी, बर्डी से प्रजापति नगर 8.32 किमी, बर्डी से ऑटोमोटिव चौक 7.215 मीटर वही बर्डी से लोकमान्य नगर 9.91 किमी का मार्ग बनेगा। राज्य सरकार ने जारी किए किराया चार्ट के आधार पर बर्डी से खापरी का किराया 34 रुपए रहने की संभावना है। वहीं प्रजापति नगर का किराया 28 रुपए, ऑटोमोटिव चौक का किराया 28 रुपए व लोकमान्य नगर का किराया 30 रुपए रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि इससे जुड़े अधिकारियों के अनुसार अभी निर्धारित किराए में संशोधन हो सकता है।
पहली टिकट मार्च के आखिरी में कटेगी
मेट्रो अधिकारियों के अनुसार मुंजे चौक से खापरी के बीच कुल 12.77 किमी का काम जारी है। इसमें खापरी से एअरपोर्ट साउथ स्टेशन तक कुल 5.2 किमी का काम पूरा हो चुका है। यहां से बर्डी तक काम होने के लिए कुछ ही महीने का समय बाकी है। वाणिज्यिक तौर पर इसका संचालन किया जाना है। ऐसे में मार्च महीने के आखिरी में पहले मेट्रो रेल किराए का टिकट कट सकता है। उच्च स्तरीय कमेटी के आदेश पर होगा मेट्रो का कामकाज मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाल ही में हुई एक बैठक में मेट्रो के कामकाज के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है। जिसके माध्यम से अब मेट्रो का कामकाज किया जाएगा। किसी भी तरह काम में बदलाव के लिए कमेटी की अनुमति लेना जरूरी होगा।
Created On :   1 Feb 2019 1:49 PM IST