- Home
- /
- अपने बचपन के विद्यालय पहुंचे मंत्री...
अपने बचपन के विद्यालय पहुंचे मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह

डिजिटल डेस्क पन्ना। नगर की पुरानी शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पन्ना में दिनांक ०३ नवम्बर २०२२ को मध्य प्रदेश शासन के खनिज एवं श्रम साधन मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह का आगमन हुआ। मंत्री श्री सिंह द्वारा अपने बचपन की यादों को ताजा करते हुए उन कक्षाओं का अवलोकन किया गया जहां पर उन्होंने अध्ययन कार्य किया। विद्यालय की कक्षाओं एवं परिसर का पूर्ण अवलोकन करते हुए आचार्य परिवार से विद्यालय की समस्त गतिविधियों की जानकारी ली। इसके अलावा समस्याओं के बारे में भी चर्चा की गई तथा उन समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। उनके द्वारा विद्यालय के विकास हेतु अनेक गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। आचार्य परिवार व समस्त छात्रों की संख्या एवं उपस्थिति की जानकारी ली गई। संस्था के व्यवस्थापक योगेन्द्र भदौरिया के द्वारा विद्यालय एवं छात्रावास की सम्पूर्ण जानकारी दी गई। विद्यालय अवलोकन के समय संस्था के व्यवस्थापक एवं समस्त आचार्य उपस्थित रहे।
Created On :   4 Dec 2022 3:58 PM IST