- Home
- /
- बेटी की अस्मत लुटने वाला रेपिस्ट...
बेटी की अस्मत लुटने वाला रेपिस्ट पिता गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,नागपुर। पिता-पुत्री के रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना ने उपराजधानी को फिर शर्मशार किया।यशोधरा नगर क्षेत्र में एक दुराचारी पिता ने पट्टे से पिटाई कर बेटी की आबरू से खिलवाड़ किया और यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकियों से डर कर बेटी उसकी करतूतों के बारे में किसी से कुछ कह नहीं पा रही थी। मामले का खुलासा होने पर यशोधरा नगर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर दुराचारी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
जान से मारने की धमकी देकर करता रहा रेप
पुलिस के अनुसार 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा यशोधरा नगर क्षेत्र में माता-पिता और बड़े भाई के साथ पीली नदी क्षेत्र में किराए के कमरे में रहती है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से उसकी मां और भाई भी मजदूरी करते हैं। उसका शराबी पिता उप्पलवाड़ी क्षेत्र में एक कंपनी में काम करता है। वह सप्ताह में दो-तीन दिन शराब पीकर घर पर ही रहता था। उसकी बेटी जब कक्षा 10वीं में थी, तब वह उससे असभ्य तरीके से व्यवहार करता था। करीब डेढ़ वर्ष से वह बेटी के साथ अभद्र व्यवहार करते आ रहा है। पिता पट्टे से पिटाई कर जान से मारने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म करता रहा है। उसकी 11वीं की परीक्षा शुरू थी। गत 6 अप्रैल को वह पेपर देकर घर आई। उस समय उसका पिता नशे में धुत होकर घर में सो रहा था। जब वह कपड़े बदल रही थी, तो आरोपी उससे अभद्र व्यवहार करते हुए शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने लगा। विरोध जताने पर पिता ने उसकी पट्टे से पिटाई की और जबरन दुष्कर्म किया। पिता ने चाकू दिखाकर कहा कि घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मार देगा। प्रताड़ना से त्रस्त होकर पीड़िता ने अपने पिता की करतूत के बारे में अपनी बड़ी बहन और पुलिस से बताई। तब यशोधरा नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बड़ी बहन को बताई आपबीबी
पीड़ित छात्रा की बड़ी बहन भावे नगर में रहती है। वह घटना के बाद अपनी बहन के घर गई। उसने पेट में दर्द होने के बारे में बताया। पेट में अधिक दर्द होने से बड़ी बहन ने विश्वास में लेकर पूछताछ की। तब छात्रा ने पिता की करतूत के बारे में सब कुछ बता दिया। उसके बाद मामले का खुलासा हुआ। बड़ी बहन ने मां को फोन पर सारी जानकारी दी। शाम को घर के लोगों ने पिता की करतूतों के बारे में शिकायत दर्ज कराई ।
मां के साथ आई थाने
पीड़ित छात्रा अपनी मां के साथ थाने में आई थी। उससे महिला अधिकारी ने पूछताछ की। उसकी आपबीती सुनने के बाद उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच शुरू है।
पुंडलिक मेश्राम, वरिष्ठ पुलिस
.jpg)
Created On :   13 April 2018 11:14 AM IST