पतंग लूटने के चक्कर में नाबालिक गिरकर घायल

By - Bhaskar Hindi |15 Jan 2023 4:28 PM IST
पन्ना पतंग लूटने के चक्कर में नाबालिक गिरकर घायल
डिजिटल डेस्क पन्ना। पन्ना शहर के रानीगंज मोहल्ला स्थित एक नाबलिक की पतंग लूटते समय छत से गिरकर घायल हो जाने की जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फिरोज खान उम्र १३ वर्ष निवासी रानीगंज जो अपने घर पर पतंग उडा रहा था तभी कोई दूसरी पतंग छत पर कटकर आई। वह पतंग लूटने के लिए गया तो वहां पर पडा एक चादर जिसमें फिरोज का पैर फंस गया और वह छत से नीचे गिर पडा तथा चोटिल होने पर चिल्लाने लगा। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके परिजन व मोहल्लेवासी उसके पास आए और देखा और घायल बच्चे को जिला चिकित्सालय पन्ना लाये जहां पर चिकित्सकों के द्वारा भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।
Created On :   15 Jan 2023 4:28 PM IST
Next Story